फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Vote for candidates who understand the importance of the mountain called for

पहाड़ का महत्व समझने वाले प्रत्याशी को ही वोट देने का आह्वान

Sat, 21 Jan 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 21 Jan 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Vote for candidates who understand the importance of the mountain called for
यात्रा में शामिल महिला एकता परिषद की सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

 महिला एकता परिषद की राजनैतिक जागरूकता पदयात्रा का यहां बिंता बाजार, भतौरा, खकोली, बारखोला में भव्य स्वागत हुआ। सभा में पलायन के कारण वीरान होते गांवों तथा बंजर होती खेती किसानी का दर्द महिलाओं के चेहरे पर साफ झलक रहा था। महिलाओं ने आह्वान किया कि पहाड़ का महत्व, बंदर, सुअरों के आतंक से निजात दिलाने का ठोस आश्वासन देने वाले प्रत्याशी को ही वोट दिया जाए।

विज्ञापन


सुरना में संगठन सदस्य देवकी देवी की अध्यक्षता में हुई सभा में ग्रामीण महिलाओं से ईमानदार तथा महिलाओं की समस्याओं का निराकरण करने वाले प्रत्याशी को ही चुनने का आह्वान किया। कहा कि सरकारों की नाकामी के चलते पहाड़ पलायन का दंश झेल रहे हैं। बंदर, सुअरों ने खेती किसानी उजाड़कर रख दी है। रोजगार के संसाधन न होने से युवाओं का तराई को पलायन हो रहा है। राज्य बने 16 साल का समय बीत गया है, लेकिन किसी भी सरकार ने इस तरह की समस्याओं के निराकरण को लेकर कुछ भी नहीं किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहाड़ की परंपरा, संस्कृति, मंडुवा, झुंगरे का महत्व समझने वाले प्रत्याशी को ही वोट दिया जाए, उन्होंने कहा कि जो भी प्रत्याशी वोट मांगने आ रहे हैं, उनसे बंदर, सुअरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए लिखित में आश्वासन मांगा जाए। जीतने के बाद इन समस्याओं को लेकर विधानसभा में प्रस्ताव लाने का आश्वासन दे। इस दौरान ग्रामीणों को मतदान का महत्व भी बताया गया और सभी से मतदान करने की अपील भी की गई। उपाध्यक्ष माया जोशी ने संचालन किया। कार्यक्रम में महिला एकता परिषद सचिव मधुबाला कांडपाल, भगवती तिवारी, हीरा देवी, मीना देवी, नंदी देवी, माधवी देवी, ललित देवी, गीता देवी, साबुली देवी, तारी देवी आदि ने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed