{"_id":"57c47b424f1c1bbf762cb0fe","slug":"volleyball-match-starting-in-chaukhutia","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल फाइनल में योगसैंण ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल फाइनल में योगसैंण ने मारी बाजी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
चौखुटिया में वॉलीबाल मैच शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। विद्यालयी क्रीड़ा, शिक्षा समारोह के तहत दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। पहले दिन हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता बालक वर्ग के फाइनल में जीआईसी योगसैंण ने जीआईसी कलरौं को 2-1 से हराकर फाइनल जीता। बालिका वर्ग में भी जीआईसी योगसैंण की टीम ने जीजीआईसी चौखुटिया को 2-0 से हराकर फाइनल जीता।
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल गोदी के मैदान में जीजीआईसी चौखुटिया के संयोजन में हुई ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। जीजीआईसी चौखुटिया, गोदी के बच्चों की प्रस्तुति पर खूब तालियां बजी। पिछले वर्ष के चैंपियन नंदन सिंह ने सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई। जिला पंचायत सदस्य शिवकुमार ने रीबन काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
उन्होंने शिक्षा के साथ ही खेलों पर भी विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। कार्यक्रम की संयोजक प्रधानाचार्या डॉ. नंदी शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सहयोग के लिए आभार जताया। गोदी के प्रधानाचार्य दिनेश मासीवाल, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष भारतेंदु जोशी, बलवंत नेगी आदि ने विचार रखे। संचालन सुपिंदर कौर, ममता वत्स ने किया।
विज्ञापन
वहीं विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य दयाराम, एसएस रावत, भगवत सिंह, प्रमोद साह, एमके सिंह, अभिभावक संघ अध्यक्ष खीमानंद जोशी, गोपाल मनराल सहित कई स्कूलों के शिक्षक आदि थे। रेफरी प्रकाश उपाध्याय, श्याम सिंह रावत, सुरेंद्र नेगी, जीवन नेगी, नवीन किरौला आदि थे।