{"_id":"16cae597aa036cf94b9364387ddec380","slug":"vogenvilia-been-welcoming-tourists-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों का स्वागत कर रहा वोगेनवीलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों का स्वागत कर रहा वोगेनवीलिया
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
Updated Thu, 04 Jun 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
यहां पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क स्थित खूबसूरत वोगेनवीलिया फ्लावर इन दिनों पूरी तरह खिल चुका है। अल्मोड़ा की शान कहे जाने वाला यह विशाल और खूबसूरत फूल पर्यटकों का स्वागत कर रहा है।
विज्ञापन
अल्मोड़ा स्टेशन से कुछ दूर पहले पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क में स्थित यह वोगेनवीलिया फ्लावर काफी पुराना है। नगर के बुजुर्ग कहते हैं कि उन्होंने शुरू से इस फूल की बेल को इसी तरह देखा। लोग इसे अल्मोड़ा की शान कहते हैं। वोगेनवीलिया अप्रैल के महीने में खिलने लगता है। इन दिनों यह फूल पूरी तरह खिल चुका है।
विज्ञापन
यह खूबससूरत फ्लावर यहां से गुजरने वाले लोगों का ध्यान बरबस अपनी ओर खींच लेता है। अल्मोड़ा आने वाले पर्यटक भी इस फूल को देखकर बेहद खुश होते हैं। कई स्थानीय लोग भी इन दिनों वोगेनवीलिया को निहारने यहां पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन