फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Vivekananda Intermediate College celebrates colorful programs at the annual festival

विवेकानंद इंटरमीडिएट कालेज में वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Vivekananda Intermediate College celebrates colorful programs at the annual festival
विवेकानंद इंटर कालेज अल्मोड़ा के वार्षिकोत्सव में स्वागत गीत गाते बच्चे। - फोटो : ALMORA
विवेकानंद इंटरमीडिएट कालेज में वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
विज्ञापन

मेहनत से अध्ययन कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन करें: टम्टा
सांसद ने 10 लाख और विधायक ने पांच लाख विद्यालय को स्वीकृत किए
अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा। विवेकानंद इंटरमीडिएट कालेज रानीधारा का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा ने विद्यालय में भारत सरकार नीति आयोग से स्वीकृत अटल टिकरिंग लैब का उद्घाटन किया। उन्होंने सांसद निधि से विद्यालय के खेल मैदान के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की।
अध्यक्षता करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने भी पांच लाख रुपये विधायक निधि से स्वीकृत किए। विशिष्ट अतिथि इंद्र मोहन ने विचार रखे। प्रबंधक डा. एसएस पथनी ने विद्यालय की आख्या प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल ने सभी का स्वागत कर आभार जताया। कार्यक्रम में अध्यक्ष बद्री विशाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अरुण वर्मा, पूर्व संभाग प्रमुख प्रकाश पंत, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, कैलाश गुरुरानी, कमल किशोर जोशी, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी, त्रिलोचन जोशी, डॉ. मंजुला बिष्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, गोपाल सिंह सांगा, रमेश पंत, पूर्व प्रधानाचार्य शिव सिंह राणा, डॉ. हरीश जोशी, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, हेमंत जोशी आदि उपस्थित थे। संचालन भाष्करानंद कांडपाल, छात्र पार्थ जोशी, तनुजा चिलवाल, गालभ जोशी, तनय जोशी, हिमानी जोशी ने किया।
विज्ञापन

लैब का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना
अल्मोड़ा। प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावत ने बताया कि अटल टिकरिंग लैब स्थापित करने का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना है। लैब के माध्यम से बच्चों को विज्ञान की नवीनतम जानकारियां एलईडी लाइट, फोरमेशन ड्रोन, रोबोटिक कार आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 25एएलएम15पी, 16पी, 17पी, 17पी1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed