{"_id":"6a4401a2bbf089442607e073","slug":"vitu-nitin-communication-beat-almora-warriors-by-79-runs-almora-news-c-232-1-alm1002-145465-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: वीटू नितिन कम्युनिकेशन ने अल्मोड़ा वॉरियर्स को 79 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: वीटू नितिन कम्युनिकेशन ने अल्मोड़ा वॉरियर्स को 79 रनों से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एनटीडी नाइट प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने चौकों-छक्कों की झड़ी लगाते हुए दर्शकों में रोमांच भर दिया। रोमांचक मुकाबलों में वीटू नितिन कम्युनिकेशन, बीएस स्ट्राइकर्स और कसार वॉरियर्स ने शानदार जीत दर्ज की।
सोमवार को एनटीडी स्थित रैंमजे मैदान में प्रतियोगिता का पहला मैच वीटू नितिन कम्युनिकेशन और अल्मोड़ा वॉरियर्स के बीच खेला गया। वीटू नितिन कम्युनिकेशन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 102 रन बनाए। जवाब में अल्मोड़ा वॉरियर्स महज 23 रनों पर ढेर हो गई। वीटू नितिन कम्युनिकेशन ने 79 रनों से बढ़ी जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबला बीएस स्ट्राइकर्स और एनटीडी स्मैशर्स के बीच हुआ। पहले खेलते हुए बीएस स्ट्राइकर्स ने 10 ओवरों में 87 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनटीडी स्मैशर्स केवल 25 रनों पर सिमट गई। बीएस स्ट्राइकर्स ने 62 रनों से मैच अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का तीसरा मैच कसार वॉरियर्स और यश जिम के बीच खेला गया। यश जिम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 76 रन बनाए। जवाब में कसार वॉरियर्स की टीम ने 9.3 ओवरों में तीन विकेट से मैच जीत लिया। टीमों में अब प्लेऑफ में स्थान बनाने की होड़ तेज हो गई है। उद्घोषक गिरीश धवन ने दर्शकों को मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। वहां आयोजन समिति के सौरव वर्मा, धीरू मार्तोलिया, पंकज कांडपाल, आबिद अली, रक्षित तिवारी, करन शैली, कुनाल शैली सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।