फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Vita and Madhurima maize will increase immunity Health read more updates

Almora News: वीटा और मधुरिमा मक्का बढ़ाएगा रोग प्रतिरोधक क्षमता, जान लीजिए इसके ये खास गुण

Fri, 21 Apr 2023 01:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 21 Apr 2023 01:40 PM IST
सार

वीटा और मधुरिमा दोनों प्रजातियों की फसल 95 से 100 दिन में तैयार होगी। वीएल वीटा में प्रोविटामिन-ए की मात्रा 7.48 माइक्रो प्रति ग्राम है। पर्वतीय क्षेत्रों में इसकी औसत उपज 7,167 किग्रा प्रति हेक्टेयर होगी। वीएल मधुरिमा की औसत उपज 10,513 किग्रा प्रति हेक्टेयर रहेगी। इससे उपयोग से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।

विज्ञापन
Vita and Madhurima maize will increase immunity Health read more updates
वीएल मधुरिमा (एफएससीएच 144)। संवाद

विस्तार

विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) ने मक्का की दो नई प्रजातियां विकसित की हैं। इनके नाम हैं वीएल वीटा (एफपीवीएच 1) और वीएल मधुरिमा (एफएससीएच 144)। दोनों उच्च प्रो-विटामिन से युक्त हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर भी हैं।

विज्ञापन


वीपीकेएएस के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत ने बताया कि दोनों प्रजातियों की फसल 95 से 100 दिन में तैयार होगी। वीएल वीटा में प्रोविटामिन-ए की मात्रा 7.48 माइक्रो प्रति ग्राम है। पर्वतीय क्षेत्रों में इसकी औसत उपज 7,167 किग्रा प्रति हेक्टेयर होगी। वीएल मधुरिमा की औसत उपज 10,513 किग्रा प्रति हेक्टेयर रहेगी। इससे उपयोग से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन


यह होगा फायदा: ये प्रजातियां सामान्य रूप से पूरे देश में मक्का की प्रजातियों की विविधता बढ़ाएंगी। किसानों को मक्के की प्रजातियों के चुनाव के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं विशेष गुण
प्रोविटामिन-ए मक्का में अन्य प्रजाति की अपेक्षा 3-4 गुना अधिक प्रोविटामिन-ए होता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार भी है।

ये भी पढ़ें...Gangotri Dham: मुखबा से गंगोत्री के लिए विदा हुई मां गंगा की डोली, कल खुलेंगे भक्तों के लिए धाम के कपाट

- मक्का की नई प्रजातियां पूरे देश में प्रचलित इसकी प्रजातियों की विविधता को बढ़ाएंगी। किसानों को प्रजातियों के चुनाव के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे। पर्वतीय क्षेत्रों में इसके व्यापक विस्तार से किसानों को लाभ मिलेगा। -डॉ. लक्ष्मीकांत, निदेशक वीपीकेएएस, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed