फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Vishwakarma Puja in Almora

शोभायात्रा के साथ भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति का विसर्जन

Sun, 18 Sep 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा। Updated Sun, 18 Sep 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
Vishwakarma Puja in Almora
अल्मोड़ा में विश्वकर्मा पूजा - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। श्री शै: भैरव मंदिर में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति को शोभायात्रा के साथ रविवार दोपहर बाद क्वारब में विसर्जित कर दिया गया। शोभायात्रा में शामिल मजदूर समुदाय के लोग मूर्ति को वाहन में सजाकर ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते मालरोड, चौघानपाटा, करबला होते हुए क्वारब पहुंचे। जहां मूर्ति को जयकारों के बीच विसर्जित कर दिया गया। 

विज्ञापन


शनिवार को विश्वकर्मा दिवस पर मजदूरों ने श्री शै: भैरव मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित की थी। इस दौरान बिहार से पहुंची भजन मंडली ने रात भर भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी। रविवार सुबह भी पूजा अर्चना और भजन-कीर्तन जारी रहे।
विज्ञापन


दोपहर के समय काफी संख्या में मंदिर परिसर में मौजूूद श्रमिकों ने जयकारों के साथ भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति को सजाकर वाहन में बैठाया और नाचते गाते, भजन करते हुए मालरोड, चौघानपाटा, कर्बला होते हुए क्वारब की ओर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मूर्ति विसर्जित की गई। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक मुनी लाल साह, भोला प्रसाद,  मंगल पाल, अमित प्रसाद, राजेश शर्मा, मोहित शर्मा, राम प्रकाश कुशवाहा,अशोक पटेल, प्रकाश, नंदन प्रसाद, रमेश पाल, दिनेश ठाकुर, मनोज शर्मा, सोविंद साह, प्रमोद शर्मा समेत काफी संख्या में मजदूर मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed