फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villagers protested at the DM's office for basic amenities.

Almora News: मूलभूत सुविधाओं के लिए डीएम कार्यालय में गरजे ग्रामीण

Thu, 18 Sep 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 18 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Villagers protested at the DM's office for basic amenities.
बागेश्वर। बिचला दानपुर की सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार आदि मूलभूत सुविधाओं की मांग के लिए क्षेत्रवासी मुखर हो गए हैं। क्षेत्र के गांवों से आए लोगों ने डीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया और ज्ञापन देकर समस्याओं का हल करने की मांग की।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य विजया कोरंगा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चुचेर-माजखेत सड़क के डामरीकरण, लाथी, कालापैरकापड़ी में पुल निर्माण, बीएसएनएल की संचार सेवा व्यवस्थित करने, शामा उपतहसील के सुचारू करने की मांग की।
विज्ञापन

गोगिना से गोभेरी तक सड़क के लिए सर्वे, हांप्टीकापड़ी सड़क के वन भूमि प्रकरण को जल्द सुलझाने, क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों-कर्मचारियों के रिक्त पद भरने, शामा पीएचसी में चिकित्सकों की तैनाती, आपदा प्रभावितों को मुआवजा देने और विस्थापन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने, शामा पुलिस चौकी में एसआई को नियुक्ति, शराब की दुकान बंद करने आदि की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र कोरंगा, ग्राम प्रधान मीना देवी, मनोज पाठक, दीपा देवी, गंगा सिंह पांगती, हेम पाठक, पप्पू कोरंगा, हरीश महर, पान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed