फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villagers protested against closed PHC not opening

Almora News: बंद पीएचसी न खुलने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 22 Dec 2023 10:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 22 Dec 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Villagers protested against closed PHC not opening
कनारीछीना में बंद पीएचसी के बाहर प्रदर्शन करते लोग।
अल्मोड़ा। पांच दिनों से कनारीछीना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाइप- ए के बंद पड़े भवन के न खुलने से नाराज लोगों ने रीठागाडी दगड़ियों संघर्ष समिति के बैनर तले शुक्रवार को अस्पताल भवन के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद वे धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पीएचसी कनारीछीना के किराये में वृद्धि न होने पर भवन स्वामी बहादुर सिंह ने ताला जड़ दिया था। विभाग अब तक ताला नहीं खुलवाया पाया है। जिससे पिछले पांच दिनों से अस्पताल बंद पड़ा है। अब स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाएं एएनएम उप केंद्र में संचालित की जा रही है। समिति के सदस्यों ने पुराने अस्पताल भवन का ताला शीघ्र खुलवाने और अस्पताल का नया भवन निर्माण कार्य कार्य शुरू करने की मांग की। वहां पर भरत जोशी, राजेंद्र प्रसाद, दयाल जोशी, पकंज पांडे, दान सिंह, पार्वती देवी, गणेश सिंह, गिरीश सिंह आदि थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed