फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villagers accused of not getting ration for five months

ग्रामीणों ने पांच माह का रुका हुआ राशन दिलाने की मांग की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Villagers accused of not getting ration for five months
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के ग्राम खटोली और ग्राम सिरौली के ग्रामीणों ने शनिवार को उपजिलाधिकारी शिप्रा जोशी को ज्ञापन सौंपकर पांच माह का रुका हुआ राशन दिलाने की मांग की। साथ ही उन्होंने लॉकडाउन के दौरान ग्रामीण इलाकों में राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए जांच की मांग भी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि उन्होंने 13 अक्तूबर को इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा था। इसके बाद राशन डीलर अक्तूबर का राशन ले जाने की बात कह रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम से पूरे पांच माह का राशन दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि उनके राशन कार्ड जून में ही ऑनलाइन हो चुके हैं।
विज्ञापन

पूरे सल्ट ब्लॉक में राशन वितरण में अनियमितताओं की शिकायत है। कहीं राशन आधा मिला है तो कहीं तीन-चार माह का ही राशन दिया जा रहा है। आरोप लगाया कि किसी को मुफ्त अनाज मिला ही नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले एपीएल और अंत्योदय राशन कार्ड ऑनलाइन कराए और बीपीएल कार्ड ऑनलाइन करने में देरी की गई, जबकि गांवों में बीपीएल कार्ड धारक ही अधिक संख्या में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लॉकडाउन के दौरान राशन वितरण में भारी धांधली का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में उत्तराखंड युवा शक्ति संगठन के संयोजक राकेश नाथ, मुन्नी देवी, हीरा देवी, देवकी देवी, विमला देवी, शेखर चंद्र, दीपा देवी, कमला देवी, कुसमा देवी, तारा सिंह, प्रेम सिंह, मनोज कुमार, जसोदा देवी, सीता देवी, पूरन राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed