फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villager returning home from Jageshwar, leopard attacked and killed

जागेश्वर से घर लौट रहा था ग्रामीण, तेंदुए ने हमला कर मार डाला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
Villager returning home from Jageshwar, leopard attacked and killed
अल्मोड़ा। जागेश्वर से झांकरसेम की तरफ लौट रहे एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया। उसका शव जागेश्वर से कुछ दूरी पर बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। काना झांकरसेम निवासी धन सिंह मेहरा (40) पुत्र अमर सिंह मंगलवार रात जागेश्वर से झांकरसेम की तरफ लौट रहा था। इस बीच रास्ते में तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। बुधवार सुबह जागेश्वर से कुछ दूरी पर उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। मृतक धन सिंह मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करता था। उसकी पत्नी और 3 बच्चे हैं। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। उधर, तेंदुए के हमले से पूरे क्षेत्र में दहशत मच गई। लोगों ने तेंदुए को पकड़ने अथवा मारने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed