{"_id":"574f2b414f1c1b7d2810b051","slug":"village-head-sitting-on-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन चार प्रधान बैठे अनशन पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन चार प्रधान बैठे अनशन पर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान बैठे धरने पर
- फोटो : अमर उजाला
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम प्रधानों ने ग्राम प्रधान संगठन की ओर से सात सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक मुख्यालय में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। इससे पहले प्रधानों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। पहले दिन चार ग्राम प्रधान क्रमिक अनशन पर बैठे। ग्राम प्रधानों ने प्रधान संगठन के बैनर तले सात सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक मुख्यालय परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। पहले दिन फुलई के प्रधान दयाल मेहरा, बरलगांव के प्रधान हीरा सिंह थापा, सीमा के प्रधान बालम नेगी, चांदीखेत के प्रधान दान सिंह कुमयां क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन
इससे पूर्व प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर अनशन पर बैठाया। प्रधान संगठन की मुख्य मांगों में पंचायत राज एक्ट लागू करने, मनरेगा कार्यों का भुगतान, नगर पंचायत में शामिल किए गए ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत से हटाकर वित्तीय अधिकार देने, ग्राम पंचायतों में परिवारों की संख्या के अनुपात में राशन कार्ड जारी करने, सिंचाई नहरों में पानी छोड़ने, ब्लॉक को सूखाग्रस्त घोषित करने सहित सात मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
वहां हुई सभा को चारों अनशनकारियों के अलावा प्रधान संगठन के अध्यक्ष मोहन सिंह, धीरज तिवारी, शारदा देवी, सुभाष बिष्ट, नवीन कुमयां, राजेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र नेगी ने संबोधित किया। जीवन नेगी ने संचालन किया। आंदोलन के समर्थन में हेमा देवी, मोहनी, कमला मेहरा, आनंदी, लीला, नीमा, हंसी, गोविंदी, शांति, पार्वती आदि महिलाएं धरने पर बैठी।
विज्ञापन