फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Vikrant Roy In Ranikhet

अभिनेता विक्रांत को भाई पर्यटन नगरी रानीखेत की वादियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Vikrant Roy In Ranikhet
फिल्म अभिनेता विक्रांत राय। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। फिल्म और टीवी कलाकार विक्रांत राय इन दिनों छुट्टियां बिताने पर्यटन नगरी रानीखेत पहुंचे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच उन्हें रानीखेत की हसीन वादियां लुभा रही हैं। उन्होंने बताया कि रानीखेत पहली बार आए हैं, लेकिन यहां फिल्म शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया जल्द ही वेब सिरीज लव यू जिंदगी से वे ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफार्म में पदार्पण (डैब्यू) करेंगे।
विज्ञापन

राय ने बताया कि उन्हें नेचर गाइड और पुलिस कांस्टेबल कमल गोस्वामी ने रानीखेत आने के लिए प्रेरित किया। कमल ने उन्हें रानीखेत घुमाया। विक्रांत बताते हैं कि यहां पर फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। विक्रांत ने 2005 में धारावाहिक काव्यांजलि से टीवी जगत में दस्तक दी थी। 2006 में उन्होंने घर की लक्ष्मी बेटियां धारावाहिक में अभिनय किया। राय ने 2015 में आई फिल्म उवा से अपने बॉलीवुड कॅरिअर की शुरुआत की। 2017 में भौरी नाम की फिल्म में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed