{"_id":"68c30f8369806c1c010bdf59","slug":"victoria-beat-shiv-shakti-by-eight-wickets-almora-news-c-232-1-alm1002-133582-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: विक्टोरिया ने शिव शक्ति को आठ विकेटों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: विक्टोरिया ने शिव शक्ति को आठ विकेटों से हराया
Thu, 11 Sep 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एचएनबी स्टेडियम में विक्टोरिया प्रीमियर लीग मुकाबले का सातवां दिन विक्टोरिया और गुरुड़ाबाज लायंस के नाम रहा। विक्टोरिया ने आठ विकेट तो गुरुड़ाबाज लायंस ने 65 रनों से जीत दर्ज की।
बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का पहला मैच विक्टोरिया और शिव शक्ति के बीच खेला गया। शिव शक्ति टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 199 रन बनाए। जवाब में विक्टोरिया ने तेजी से रन बनाते हुए दो विकट खोकर 14.5 ओवरों में ही आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। विक्टोरिया ने आठ विकेट जीत दर्ज की। चार ओवरों में 17 रन देकर एक विकेट लेने और 30 गेंदों में नाबाद 68 रनों की आतिशी पारी खेलने वाले विक्टोरिया के ऑल राउंडर जतीन विर्क मैन ऑफ द मैच रहे।
दूसरा मुकाबला वेद वॉरियर्स और गुरुड़ाबाज लायंस के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरुड़ाबाज लायंस ने 18.5 ओवरों में 194 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेद वॉरियर्स की टीम 15.1 ओवरों में महज 129 रनों पर ही ढ़ेर हो गई। गुरुड़ाबाज लायंस के स्पिन गेंदबाज करन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
सत्येंद्र कुमार सिंह, शमशाद अल्वी अंपायर, मयंक, अभय स्कोरर और अनिल टम्टा मैच के उद्घोषक रहे। वहां मुख्य अतिथि यूकेडी के केंद्रीय सचिव गिरीश नाथ गोस्वामी, क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, सचिव जगदीश चौहान, ललित कनवाल, रोहित भट्ट, गौरव कुमार, दीप चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।