{"_id":"68545093a9412115690602f7","slug":"vehicles-will-not-run-on-almora-haldwani-nh-from-11-pm-to-5-am-till-july-3-almora-news-c-232-1-shld1002-129686-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर तीन जुलाई तक रात 11 से सुबह पांच बजे तक नहीं चलेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर तीन जुलाई तक रात 11 से सुबह पांच बजे तक नहीं चलेंगे वाहन
Thu, 19 Jun 2025 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन जुलाई तक रात 11 से प्रात पांच बजे तक हल्के और भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान वाहन वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही करेंगे।
दरअसल राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-87 विस्तार (नया-109) के किमी 56 क्वारब पुल के पास हिल साइड की ओर करीब 200 मीटर लंबाई में भू स्खलन जोन बन गया है। लगातार मलबा और बोल्डर गिरने के कारण खतरा बना हुआ है। सुलभ और सुरक्षित यातायात के दृष्टिगत पोकलैंड, जेसीबी मशीन और टिप्पर लगाते हुए क्षतिग्रस्त भाग में पहाड़ी की ओर हिल कटिंग कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान वाहनों का संचालन अल्मोड़ा-विश्वनाथ-शहरफाटक, खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग से होगा।
कोट
राष्ट्रीय राजमार्ग 109 में क्वारब पर पहाड़ी से पत्थर, मलबा आदि कुछ-कुछ समय अंतराल पर गिरना जारी है। इस कारण एनएच रात्रि में यातायात के लिए असुरक्षित है। बृहस्पतिवार से तीन जुलाई तक रात्रि 11 बजे से प्रात: पांच बजे तक मार्ग को हल्के और भारी वाहनों के लिए बंद किया गया है। - आलोक कुमार पांडेय, जिलाधिकारी व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष।