फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   VC OF KU

अल्मोड़ा के धौलरा गांव निवासी है कुलपति प्रो. जोशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
VC OF KU
अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में नियुक्त किए गए नए कुलपति प्रो. एनके जोशी मूलरूप से अल्मोड़ा के सोमेश्वर तहसील अंतर्गत धौलरा गांव (टोटा सिलिंग) के हैं। उनके कुलपति बनने से अल्मोड़ा समेत सोमेश्वर इलाके में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

नए कुलपति सोमेश्वर तहसील के धौलरा गांव निवासी प्रो. एनके जोशी के पिता हरीश चंद्र जोशी रानीखेत एमईएस से सेवानिवृत्त हैं। प्रो. जोशी की पांचवीं तक की पढ़ाई पैतृक गांव में ही हुई। बाद में वह उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए नैनीताल चले गए। वह अब तक उत्तरांचल विश्वविद्यालय के कई पदों का दायित्व संभाल चुके हैं। इधर, प्रो. जोशी के कुलपति बनने की जानकारी मिलने पर धौलरा गांव, सोमेश्वर समेत क्षेत्र में लोगों ने खुशी जताई है। इनका परिवार काफी समय पहले ही गांव से जा चुका हैं। अब भी उनके गांव में कुछ दूर के रिश्तेदार रहते हैं। सोमेश्वर समेत जिलेभर के लोगों को उम्मीद है कि, प्रो. जोशी के कुलपति बनने पर अल्मोड़ा परिसर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित राजकीय महाविद्यालय के शैक्षणिक स्तर में सुधार होगा। उनकी उपलब्धि पर एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के प्राध्यापकों एवं छात्रों ने भी खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed