फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Various organizations protested in Almora demanding justice in almora

अंकिता हत्याकांड : न्याय की मांग के लिए अल्मोड़ा में गरजे विभिन्न संगठन

Thu, 08 Jan 2026 06:17 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 08 Jan 2026 06:17 PM IST
सार

अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर अल्मोड़ा में सर्वदलीय और सर्व समाज के लोगों ने जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Various organizations protested in Almora demanding justice in almora
अंकिता को न्याय दिलाने के लिए अल्मोड़ा में जुलूस निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा में अंकिता भंडारी हत्याकांड की सेवानिवृत न्यायाधीश के नेतृत्व में सीबीआई जांच की मांग को लेकर सर्वदलीय और सर्व समाज के बैनर तले एकजुट विभिन्न संगठनों के लोगों ने बृहस्पतिवार को नगर में जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल लोग अंकिता हम शर्मिंदा है तेरे कातिल जिंदा है, गट्ठू मट्ठू कौन है मुख्यमंत्री मौन है..आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन


चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क से निकला जुलूस माल रोड, मिलन चौक, लाला बाजार, चौक बाजार, कारखाना बाजार, खजांची बाजार, थाना बाजार होते हुए पुन गांधी पार्क में पहुंच कर संपन्न हुआ। यहां हुई सभा में  वक्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर सीधा हमला किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस गंभीर प्रकरण में स्पष्ट और निर्णायक कदम उठाने के बजाए लगातार मामले को घुमाने और टालने का काम कर रहे हैं। यदि सरकार वास्तव में अंकिता को न्याय दिलाना चाहती है तो उसे बिना देरी किए केंद्र सरकार को सीबीआई जांच की संस्तुति भेजनी चाहिए।
विज्ञापन


अंकित हत्याकांड में अब तक की राज्य सरकार की ओर से कराई गई जांच से जनता का भरोसा पूरी तरह उठ चुका है। लगातार सामने आ रहे वीआईपी एंगल, कॉल रिकॉर्डिंग जैसे महत्वपूर्ण साक्ष्यों और परिस्थितिजन्य तथ्यों के बावजूद सरकार का सीबीआई जांच से बचना यह स्पष्ट करता है कि सच्चाई को दबाने और प्रभावशाली लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही इस मामले में ठोस और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो यह आंदोलन अल्मोड़ा से निकलकर पूरे उत्तराखंड में और अधिक व्यापक रूप लेगा।  कार्यक्रम के संयोजक विनय किरौला ने कहा कि जब तक अंकिता हत्याकांड में रिटायर्ड जस्टिस के नेतृत्व में सीबीआई जांच की घोषणा नहीं होती और दोषियों को सजा नहीं मिलती तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस में ये रहे शामिल

जुलूस और सभा में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मंत्री गिरीश गोस्वामी, हाईकोर्ट अधिवक्ता विनोद तिवारी, भूपेंद्र सिंह वल्दिया, सुजीत टम्टा, पान सिंह लटवाल, पुष्कर सिंह, पवन सिंह, बार एसोसिएशन की महिला उपाध्यक्ष भावना जोशी, महिला समिति की सचिव मंजू पंत, नीमा आर्य, संजय पूना, राजेश पूना, संतोष कुमार, दीपक आर्य शामिल रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed