फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Vaccination Van Needs Staff and Driver

Almora News: अल्मोड़ा में स्टाफ के बगैर दान में मिली वैक्सीनेशन वैन के पहिए थमे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Vaccination Van Needs Staff and Driver
अल्मोड़ा में खड़ी टीकाकरण वैन। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में खड़ी वैक्सीनेशन वैन प्रदेश में लड़खड़ाती स्वास्थ्य सेवाओं को प्रमाणित कर रही है। दान में मिली इस वैन के लिए स्वास्थ्य विभाग स्टाफ की व्यवस्था नहीं कर सका है। हैरानी की बात यह है कि जनपद भ्रमण पर पहुंचे सीएम ने खुद इसका शुभारंभ कर इसे यहां के लोगों के लिए बेहतर बताया था।
विज्ञापन

टाटा मोटर्स ने अल्मोड़ा के दूरस्थ लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से एक वैक्सीनेशन वैन स्वास्थ्य विभाग को दान दी थी। वैन के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को घर के नजदीक टीकाकरण की सुविधा मुहैया कराना था। साथ ही इसके माध्यम से इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाने की योजना थी।
विज्ञापन

21 नवंबर को सूबे के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा पहुंचकर इसे हरी झंडी दिखाई थी और इसे यहां के लोगों के लिए लाभदायक बताया। हरी झंडी दिखाने के बाद अब तक इस वैन के पहिये नहीं घूम सके हैं। स्वास्थ्य विभाग की सुस्ती से यह योजना शुरू होते ही दम तोड़ रही है। लाखों रुपये के टीकाकरण वैन का फायदा आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए चालक और अन्य जरूरी स्टाफ की व्यवस्था नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के निर्देश भी बेअसर
अल्मोड़ा। दो दिसंबर को जिला रेडक्रास समिति की बैठक में डीएम वंदना ने टीकाकरण वैन के संचालन के लिए चालक सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए थे। दो दिन बाद भी इन निर्देशों का पालन धरातल पर नजर नहीं आ रहा है।
कोट- चालक और अन्य स्वास्थ्य कर्मी न होने से टीकाकरण वैन का संचालन नहीं हो रहा है। स्टाफ की व्यवस्था की जा रही है। जल्द इसका संचालन शुरू होगा।
डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed