फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand's Tanmay and Aditya put up a stellar performance at the Asian Sub-Junior Badminton Championship.

Almora News: एशियन सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड के तन्मय-आदित्य का शानदार प्रदर्शन

Fri, 11 Sep 2026 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 11 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand's Tanmay and Aditya put up a stellar performance at the Asian Sub-Junior Badminton Championship.
अल्मोड़ा। एशियन सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए पदक पक्का कर दिया है। आठ से 13 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-15 बालक युगल वर्ग में हल्द्वानी निवासी तन्मय वर्मा और देहरादून निवासी आदित्य सिंह नेगी ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन की जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


दोनों खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबले में चीन की जोड़ी को 16-14, 12-15, 15-13 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ तन्मय और आदित्य ने प्रतियोगिता में भारत के लिए पदक सुनिश्चित कर दिया है।
विज्ञापन


उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर संघ की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक समेत उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है। सभी ने सेमीफाइनल मुकाबले के लिए दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed