फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand Parivartan Party Send Gyapan

उपपा ने की किसान आंदोलन को लेकर की घोषणा लागू करने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Parivartan Party Send Gyapan
अल्मोड़ा में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते उपपा कार्यकर्त्ता - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार की ओर से की गई घोषणा लागू करने की मांग के लिए उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी का कहन है कि संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से कृषि कानून वापस लेने के लिए 13 माह तक आंदोलन चलाया गया था। जिसमें 700 किसान शहीद हुए थे। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कानून वापस लेने की घोषणा की और कानून रद्द भी हुए। संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से किसानों के छह मुद्दों की तरफ ध्यान आकर्षित करते हुए पत्र भेजा गया था।
विज्ञापन

नौ दिसंबर को सरकार ने सभी मांगों को मानने की घोषणा की थी लेकिन मांगों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। किसानों के उपर दर्ज मुकदमे भी अभी तक वापस नहीं लिए गए। एमएसपी को लेकर सरकार ने अभी तक कमेटी भी गठित नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed