फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand News: High blood pressure is increasing in women of Kumaon division

Uttarakhand: कुमाऊं की महिलाओं में बढ़ रहा उच्च रक्तचाप, अनियमित दिनचर्या और शारीरिक श्रम में कमी बन रही वजह

Fri, 04 Oct 2024 12:16 PM IST
हीरा मेहरा हेमंत बिष्ट, संवाद
हेमंत बिष्ट, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 04 Oct 2024 12:16 PM IST
सार

कुमाऊं के चार जिलों की महिलाओं में उच्च रक्तचाप की समस्या लगातार बढ़ रही है। अनियमित दिनचर्या और शारीरिक श्रम में कमी इसकी वजह बन रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: High blood pressure is increasing in women of Kumaon division
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

कुमाऊं के चार जिलों की महिलाओं में उच्च रक्तचाप की समस्या लगातार बढ़ रही है। अनियमित दिनचर्या और शारीरिक श्रम में कमी इसकी वजह बन रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि असंतुलित खानपान भी इसका प्रमुख कारण है।

अल्मोड़ा मेडिकल काॅलेज के कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मशरूफ हसन खान ने बताया कि उच्च रक्तचाप एक ऐसी स्थिति है जो शरीर की धमनियों को प्रभावित करती है। जिसे हाइपरटेंशन कहा जाता है। लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर रहने से हृदय रोग, हार्ट फ़ेल्योर, स्ट्रोक आदि परेशानी आती हैं। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- नारी तू नारायणी: बहन को बाघ से बचाने के लिए बनी शेरनी, घायल लीला को देखकर बनी रणचंडी; आदमखोर को भगाकर लिया दम
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल में आए 300 से अधिक मरीज
मेडिकल कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार करीब एक साल में 300 से अधिक मरीज हाइपरटेंशन के आते हैं। जिसमें कुमाऊं सहित गढ़वाल से जुड़े मामले भी शामिल हैं। जिसमें हाइपरटेंशन अधिक समस्या होने पर आईसीयू पर भर्ती किया। हालत गंभीर होने मरीज को हायर सेंटर रेफर करना पड़ता है। कभीकभार इन मामलों में मौत भी हो जाती।

  • बागेश्वर - 10 मामले प्रति वर्ष
  • चंपावत - छह मामले प्रति वर्ष
  • पिथौरागढ़- आठ मामले प्रति वर्ष

कारण-

  • आनुवांशिक
  • ज्यादा वजन व मोटापा
  • तनाव से जुड़ी आदतें
  • ज्यादा नमक युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन

बचाव

  • पौष्टिक आहार
  • व्यायाम और योग
  • तनाव कम करें
  • धूम्रपान का सेवन न करें
  • नियमित चिकित्सकीय जांच कराएं

उच्च रक्तचाप की वजह से हाइपरटेंशन की समस्या आती है। जिसमें जीवनशैली में बदलाव और दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है। स्वस्थ आहार लें।
- डॉ आरसी पंत सीएमओ अल्मोड़ा

मेडिकल कालेज में हाइपरटेंशन का इलाज संभव है। प्रतिवर्ष यहां कई रोगी उपचार कराने आते हैं।
- प्रो. सीपी भैंसोड़ा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed