Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand News: Deepak set himself on fire in almora

Almora: पुलिस अमित बिष्ट के ही ईर्द गिर्द रही...उधर दीपक ने खुद को लगा ली आग, खबरे से बाहर है झुलसा छात्रनेता

Tue, 29 Oct 2024 01:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 29 Oct 2024 01:00 PM IST
सार

दीपक लोहनी के आत्मदाह के प्रयास से पहले ही छात्रों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। छात्रों ने पुलिस की घेराबंदी को समझ लिया था। इसलिए उन्होंने नई रणनीति के तहत तय किया कि जब पुलिस अमित की घेराबंदी कर रही होगी तब दीपक लोहनी आत्मदाह करेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Deepak set himself on fire in almora
अल्मोड़ा में छात्र नेता दीपक के शरीर पर लगी आग को बुझाती अग्निशमन टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्र नेता अमित बिष्ट ने छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जाने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। पुलिस ने रविवार शाम से ही अमित बिष्ट की घेराबंदी की योजना बना ली थी। सोमवार सुबह से ही चौघानपाटा क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल और अग्निशमन दस्ते को तैनात कर दिया गया था लेकिन पुलिस छात्रों की रणनीति को समझ ही नहीं पाई।

विज्ञापन

छात्रों ने पुलिस की घेराबंदी को समझ लिया था। इसलिए उन्होंने नई रणनीति के तहत तय किया कि जब पुलिस अमित की घेराबंदी कर रही होगी तब दीपक लोहनी आत्मदाह करेगा। दीपक कंबल ओढ़कर भीड़ के बीच में पहुंचा और जैसे ही पुलिस ने अमित को दबोचने का प्रयास किया, वैसे ही दीपक लोहनी ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इससे उसके हाथ और पेट झुलस गए। चिकित्सक उसकी स्थिति खतरे से बाहर बता रहे हैं। छात्रों के इस हंगामे को लेकर पुलिस पूरी तरह बैकफुट पर आ गई है।

विज्ञापन

दीपक से माचिस छीन ली थी फिर आग किसने लगाई?
पूरे प्रदर्शन के दौरान एक सवाल पुलिस और खुफिया तंत्र के लिए निरुत्तर बना हुआ है। छात्र नेता दीपक लोहनी ने जैसे ही पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के लिए माचिस जलाई तो कुछ छात्रों, पुलिस और अग्निशमन दस्ते के कर्मियों ने उसके हाथ से माचिस छीन ली थी। इसी बीच किसी युवक ने अचानक मौका पाकर उसके कपड़ों में आग लगा दी। इस युवक को पकड़ने का प्रयास भी किया गया लेकिन हाथापाई के बीच वह कहीं भीड़ में गायब हो गया। युवक की पहचान और तलाश देर शाम की जाती रही लेकिन अभी सफलता नहीं मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कब क्या-क्या हुआ

  • सुबह 8 बजे-चौघानपाटा में फोर्स की तैनाती।
  • 9 बजे -सीओ विमल प्रसाद ने संभाला मोर्चा।
  • 11 बजे - छात्रों की नारेबाजी शुरू।
  • दोपहर 1:27 बजे - अमित बिष्ट पुलिस की घेराबंदी के बीच मौके पर पहुंचा। बोतल निकालकर तेल छिड़का।
  • 1:28 बजे - पुलिस ने अमित को पेट्रोल की बोतल समेत दबोच लिया।
  • 1: 29 बजे - गाड़ी के पीछे से दीपक लोहनी बाहर निकलकर आया और अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली
  • 1: 30 बजे - पुलिस दीपक लोहनी को उठाकर अस्पताल ले गई

 

 

 

छात्रों ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी
टाइगर ग्रुप की ओर से अध्यक्ष पद के दावेदार दीपक लोहनी के आत्मदाह के प्रयास से पहले ही छात्रों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। चौघानपाटा में गांधी पार्क के सामने शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रहे हैं। छात्रों ने शिक्षा मंत्री का पुतला भी तैयार किया था। भारी हंगामे के बीच पुतला रखा ही रह गया। उसे जलाया नहीं जा सका। 

पिथौरागढ़ में निर्मल पंडित और रामनगर में रोहित पांडे कर चुके हैं आत्मदाह
एसएसजे विवि परिसर में वर्ष 2019 में भी एक छात्र नेता आत्मदाह का प्रयास कर चुका है। पिथौरागढ़ के छात्र नेता और राज्य आंदोलन में शामिल रहे निर्मल पंडित ने 27 मार्च 1998 को शराब विरोधी आंदोलन के दौरान कथित रूप से आत्मदाह कर लिया था। हालांकि उनके परिजन आत्मदाह करने की बात पर सवाल उठाते रहे हैं। निर्मल पंडित का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान 16 मई 1998 को निधन हो गया था।

वर्ष 2014 में रामनगर में भी एक छात्र नेता रोहित पांडे आत्मदाह कर चुके हैं। रोहित के मित्र रहे संजय नेगी ने बताया कि दो नवंबर 2014 को छात्र संघ के चुनाव हुए थे। इय दौरान कुछ युवकाें की बाइकें फूंक दी गईं थीं। इस मामले में पुलिस ने एनएसयूआई के कई नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिए थे। इन्हें वापस लेने की मांग करते हुए एनएसयूआई के कई छात्र नेता कॉलेज की छत पर चढ़ गए थे। रोहित पांडे ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली थी। बाद में गंभीर रूप से झुलस जाने के कारण उनकी मौत हो गई थी। इस प्रकरण में 20 से ज्यादा युवाओं के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज किए गए थे जो कुछ समय पहले ही मौजूदा सरकार ने वापस लिए हैं।

एसएसजे में 19 अक्तूबर से शुरू हुआ था प्रदर्शन
एसएसजे परिसर में छात्र आंदोलन की सुगबुगाहट 19 अक्तूबर से शुरू हो गई थी। 23 अक्तूबर को हाईकोर्ट से छात्रसंघ चुनाव संबंधी याचिका निरस्त हो जाने के बाद शाम को बड़ी संख्या में छात्र नेता विवि के प्रशासनिक भवन की छत पर पेट्रोल की बोतलें लेकर चढ़ गए थे। काफी मानमनौव्वल के बाद उन्हें नीचे उतारा गया था। इसी के साथ ही उन्होंने बेमियादी अनशन शुरू कर दिया था। 26 अक्तूबर को विवि में छुट्टी घोषित कर दिए जाने के बाद अनशन तो समाप्त कर दिया गया था लेकिन एक छात्र नेता ने चुनाव तिथि घोषित न होने पर 48 घंटे के भीतर आत्मदाह करने का एलान कर दिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed