फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand News 161 gelatin sticks found in Salt government school premises bomb disposal squad takes charge

Almora: सल्ट के सरकारी स्कूल परिसर से जिलेटिन की 161 छड़ें मिलीं, बम निरोधक दस्ते ने संभाली कमान, जांच जारी

Fri, 21 Nov 2025 10:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Nov 2025 10:44 PM IST
सार

Uttarakhand News: राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिलेटिन की छड़ें मिलने की घटना का खुलासा तब हुआ जब विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सुभाष सिंह को झाड़ियों में संदिग्ध पैकेट दिखाई दिए।

विज्ञापन
Uttarakhand News 161 gelatin sticks found in Salt government school premises bomb disposal squad takes charge
अल्मोड़ा में बरामद जिलेटिन की छड़ें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डभरा परिसर, सल्ट से शुक्रवार को भारी मात्रा में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। जिलेटिन की 161 बेलनाकार छड़ें झाड़ियों में छिपाकर रखी गई थीं।

विज्ञापन


घटना का खुलासा तब हुआ जब विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सुभाष सिंह को झाड़ियों में संदिग्ध पैकेट दिखाई दिए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद अपर उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट और अपर उपनिरीक्षक लोमेश कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जिलों की बीडीएस और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचीं। डॉग मौली और रैम्बो की मदद से विस्तृत तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी में पहले स्थान से कुछ पैकेट और लगभग 15-20 फीट आगे दूसरे स्थान से और पैकेट बरामद हुए। कुल 161 पैकेट बरामद हुए। बम निरोधक दस्ते ने सभी पैकेट एकत्र कर सुरक्षित स्थान पर रखे और सील पैक कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand: 15 वर्ष से पुराने व्यावसायिक वाहनों को फिटनेस शुल्क में बड़ी राहत, सीएम के निर्देश पर आदेश जारी

पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की और साक्ष्य जुटाए
पूरे अभियान की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से की गई और मौके पर ही बरामदगी की फर्द तैयार की गई। पुलिस ने इस संबंध में धारा 4(क) विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 एवं 288 बीएनएस में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विस्फोटक सामग्री स्कूल परिसर तक कैसे पहुंची, किसने और क्यों यहां छिपाई, यह बड़ा सवाल है।

स्कूल परिसर की झाड़ियों में विस्फोटक मिला है। किसने रखा, जांंच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
-देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed