फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand Forest Fire: Worker dies in forest fire in almora

Uttarakhand Forest Fire: जंगल की आग में घिरे श्रमिक की मौत, दो महिलाओं समेत तीन गंभीर; इस वजह से हुआ हादसा

Fri, 03 May 2024 11:39 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 03 May 2024 11:39 AM IST
सार

Almora Forest Fire: जंगल में धधकी आग की चपेट में आने से एक नेपाली मूल के श्रमिक की मौत हो गई। तीन अन्य श्रमिक झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो महिला हैं। तीनों घायलों को उपचार के लिए बेस अस्पताल लाया गया। 

 

विज्ञापन
Uttarakhand Forest Fire: Worker dies in forest fire in almora
forest fire - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

बेस्यूनाराकोट जंगल में धधकी आग की चपेट में आने से एक नेपाली मूल के श्रमिक की मौत हो गई। तीन अन्य श्रमिक झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो महिला हैं। तीनों घायलों को उपचार के लिए बेस अस्पताल लाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर को रेफर कर दिया है।

बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे वन विभाग के अधिकारियों को किसी ने सूचना दी कि सोमेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेस्यूनाराकोट के जंगल में आग भड़की है। हवा चलने से आग तेजी से फैल रही है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जंगल में दीपक, शीला, पूजा और ज्ञान लीसा दोहन का काम कर रहे थे। हवा चली तो आग तेजी से सुलग गई और देखते ही देखते श्रमिकों की तरफ बढ़ने लगी। दोहन किए लीसे को आग से बचाने के प्रयास में श्रमिक आग की चपेट में आ गए। मौत को सामने देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand Forest Fire: धधक रहे कुमाऊं के जंगल, 24 घंटे में 33 जगह लगी आग; वन संपदा को भारी नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रमिकों ने शोर मचा दिया और मदद की गुहार लगाई। उनके चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग से घिरे श्रमिकों को बाहर निकाला लेकिन जब तक दीपक पुजारा की मौत हो चुकी थी। आग से झुलसी शीला, पूजा और ज्ञान बहादुर को स्थानीय लोगों ने पिकअप वाहन की मदद से मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल भेजा। तीनों की हालत गंभीर बनी है। चिकित्सकों ने घायलों की हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

वनाग्नि से जले तीन श्रमिकों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में लाया गया था। तीनों श्रमिकों की हालत गंभीर थी। जिन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
-प्रो. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed