{"_id":"5a60d73b4f1c1b7d268b52f2","slug":"uttarakhand-changes-party-workers-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते उपपा कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौवें स्थापना दिवस पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जुलूस में कार्यकर्ता नारेबाजी करते और जनगीत गाते हुए चल रहे थे। गांधी पार्क में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ही राज्य को सशक्त, जनपक्षीय और राजनीतिक विकल्प दे सकती है।
विज्ञापन
पार्टी कार्यकर्ता गांधी पार्क में एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ता नारेबाजी करते और जनगीत गाते हुए चल रहे थे। जुलूस मालरोड और मुख्य बाजार से होते हुए चौघानपाटा पहुंचकर समाप्त हुआ। गांधी पार्क में हुई सभा में केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की मिलीभगत से राज्य की जनता त्रस्त है। उत्तराखंड के किसानों, मजदूरों, नौजवानों से उपपा से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन
जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य में माफिया राज को ध्वस्त करने, नशा मुक्त उत्तराखंड राज्य बनाने, स्थाई राजधानी गैरसैंण घोषित करने, शिक्षा, स्वास्थ्य के व्यापारीकरण पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने पालिका में गांवों को जबरन शामिल करने का विरोध करते हुए कहा कि विकास प्राधिकरण के नाम पर जनता को परेशान करने के लिए कांग्रेस और भाजपा जैसे दलों की पूंजीवादी नीतियां जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
सभा में केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, आनंदी वर्मा, रेखा धस्माना, अशोक साह, नानीसार के विशन सिंह राणा, भतरैंजखान की नंदी नैनवाल, बसंती खनी, कौस्तुबानंद भट्ट, लीला, प्रकाश जोशी, हेम पांडे, ममता आर्या, वंदना कोहली आदि ने विचार रखे। संचालन जेसी आर्या ने किया। प्रदर्शन में भुवन जोशी, पदम सिंह, बेरी प्रसाद, मुकेश कुमार, रेखा धस्माना के अलावा धौलादेवी, पाटिया, नानीसार, भतरौंजखान, द्वाराहाट समेत विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।