{"_id":"58f4b6d24f1c1beb02471679","slug":"uttarakhand-board-s-answer-booklets-begin","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 17 Apr 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते परीक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटर बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। जीआईसी अल्मोड़ा में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए रामनगर बोर्ड कार्यालय से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने उप प्रधान परीक्षक, परीक्षकों और अंकेक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के तौर-तरीके बताए। डिप्टी हेडों ने नमूनार्थ पांच-पांच उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
सोमवार को रामनगर बोर्ड कार्यालय से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने डिप्टी हेड, परीक्षकों और अंकेक्षकों को प्रोजेक्टर के माध्यम से सावधानीपूर्वक उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का प्रशिक्षण दिया। इसके बाद डिप्टी हेडों ने नमूनार्थ पांच-पांच उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। जीआईसी अल्मोड़ा में हाईस्कूल के मूल्यांकन के लिए 11 और इंटर की कापियों के मूल्यांकन के लिए 24 टेबल लगाई गई हैं।
विज्ञापन
जीआईसी में हाईस्कूल की 22751 और इंटर की 56846 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जानी हैं। हाईस्कूल में नौ उप प्रधान परीक्षक, 83 परीक्षक, इंटर में 24 उप प्रधान परीक्षक, 177 परीक्षकों की ड्यूटी लगी है। इसके अलावा हाईस्कूल और इंटर में 42 अंकेक्षक तैनात किए गए हैं। जीआईसी में 335 डिप्टी हेड, परीक्षक और अंकेक्षकों में से 255 ने प्रशिक्षण में भाग लिया। पांच कार्मिक अनुपस्थित रहे। मंगलवार से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में गति आएगी। सुबह साढ़े नौ से शाम साढ़े पांच बजे तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन