फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand Badminton Team Wins Inter State Championship

उत्तराखंड बैडमिंटन की सीनियर, जूनियर टीम ने रचा इतिहास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Badminton Team Wins Inter State Championship
उत्तराखंड बैडमिंटन की सीनियर और जूनियर टीम के खिलाड़ी। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में आयोजित ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 में उत्तराखंड बैडमिंटन टीम ने लगातार दूसरी बार सीनियर और जूनियर टीम चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। सीनियर टीम ने फाइनल में उत्तर प्रदेश को 3-0 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि सीनियर टीम के फाइनल के पुरुष एकल में उत्तराखंड के ध्रुव रावत ने उत्तर प्रदेश के चिराग सेठ को 13-21 ,21-19, 21-13 से हराया। महिला एकल में उत्तराखंड की अदिति भट्ट ने उत्तर प्रदेश की मानसी सिंह 22-20, 21-18 से हराया। फाइनल मुकाबले में पुरुष युगल में उत्तराखंड के हिमांशु तिवारी और सोहेल अहमद की जोड़ी ने उत्तर प्रदेश की जोड़ी सिद्धांत और सिद्धार्थ मिश्र की जोड़ी को 17-21, 22-20, 21-18 से पराजित किया। जूनियर टीम के फाइनल के बालक एकल में उत्तराखंड के ध्रुव नेगी ने उत्तर प्रदेश के अंश गुप्ता को 19-21, 23-21, 3-0 (अंश गुप्ता रिटायर हर्ट) को हराया। बालिका युगल में उत्तराखंड की जोड़ी अवंतिका पांडे और मनसा रावत ने उत्तर प्रदेश की जोड़ी रिधिमा और तनिषा को सीधे सेटों में 21-15, 21-16 से हराया। पांचवें गेम के मिश्रित युगल में उत्तराखंड की जोड़ी सशांक छेत्री, मनसा रावत की जोड़ी ने उत्तर प्रदेश की जोड़ी दक्ष और शिवांगी की जोड़ी को 21-23 21-15, 21-10 से आसानी से हराकर टीम चैंपियनशिप जीत ली। पिछली बार अल्मोड़ा में आयोजित ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में जूनियर और सीनियर टीम ने पहली बार टीम चैंपियनशिप जीत कर इतिहास रचा था। टीम के साथ कोच के रूप में अनुज नेगी, मोहित तिवारी हैं। मैनेजर जगदीश नेगी और विमल रजवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed