{"_id":"60b136ea8ebc3e14c91539ad","slug":"uttarakhand-away-from-bollywood-due-to-lack-of-air-services-almora-news-hld425822435","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई सेवाएं न होने से बॉलीवुड से दूर उत्तराखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई सेवाएं न होने से बॉलीवुड से दूर उत्तराखंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पर्यटन की अपार संभावना समेटे उत्तराखंड की हसीन वादियां बॉलीवुड की नजरों से क्यों अछूती हैं, यह सवाल हर उत्तराखंडी को जरूर कचोटता है। इस सवाल का जवाब दिया है बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा ने। उन्होंने बताया कि हवाई सेवाएं नहीं होने से फिल्म निर्माता यहां शूटिंग करने से कतराते हैं। हवाई सेवा और बेहतर रोड कनेक्टिविटी मिलेगी तो यहां भी फिल्म निर्माण चल निकलेगा।
अपनी कॉमिक टाइमिंग और बेहतरीन अभिनय के जरिये अलग पहचान बनाने वाले संजय मिश्रा शुक्रवार को अल्मोड़ा पहुंचे। उन्होंने अल्मोड़ा को अपने गुरुओं की भूमि बताया। उन्होंने कहा कि हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार मनोहर श्याम जोशी, रंगकर्मी मोहन उप्रेती, बृजमोहन शाह उनके गुरु रहे हैं। इसलिए अल्मोड़ा की माटी से उन्हें खास लगाव है। फिल्म शूटिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करती हैं, लेकिन हवाई सेवाएं नहीं होने से वे लोग यहां का रुख नहीं करते हैं। क्योंकि सड़क से आने-जाने में समय ज्यादा लगने के साथ ही कई तरह की समस्याएं होती हैं। यदि उत्तराखंड के लिए हवाई सेवाएं शुरू होंगी तो यहां फिल्म बनाने में आसानी रहेगी। इससे स्थानीय कलाकारों को भी रोजगार मिल सकेगा। मालूम हो कि संजय मिश्रा की शादी डीडीहाट की किरन मिश्रा से हुई। उनके दो बच्चे हैं। उनके साथ उनकी बेटी पाल मिश्रा, साला दीपक पांडे भी मौजूद थे।
एसएसपी से नहीं मिल पाए संजय
अल्मोड़ा। अभिनेता संजय मिश्रा शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बैठक में गए थे इस वजह से अभिनेता संजय मिश्रा की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।