फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttar Pradesh went on the road to organic farming

उत्तर प्रदेश भी चला जैविक खेती की राह पर

Sun, 13 Mar 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो, अमर उजाला रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 13 Mar 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh went on the road to organic farming
Organic farming - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। तो खेती के लिए अब जैविक विधि ही सबसे मुफीद है। उत्तराखंड के बाद यूपी और एमपी जैसे बड़े राज्यों का जिस तरह से जैविक खेती की ओर रुझान बढ़ रहा है, उससे यही संकेत मिल रहे हैं। यूपी में भी अधिकांश स्थानों पर रासायनिक दवाओं के प्रयोग से कई दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं।

विज्ञापन


इससे जहां मिट्टी की उत्पादन क्षमता घट रही है, वहीं रासायनिक खेती से प्राप्त अनाज के सेवन से मवेशियों और बच्चों पर भी कुप्रभाव पड़ रहा है। जैविक खेती की सफलता के लिए यूपी कृषि विभाग ने कृषि अधिकारियों की टीम को यहां मजखाली स्थित जैविक प्रशिक्षण केंद्र भेजा है। अधिकारी यहां जैविक खेती, खाद, कीटनाशक बनाने के तरीके सीखेंगे।  
विज्ञापन


यूरिया, डीएपी, केएपी, एनटीके के अलावा कीटनाशक, फफूंदी नाशक जैसी रासायनिक दवाओं के अधिक प्रयोग से मिट्टी को काफी नुकसान हो रहा है। इससे मिट्टी की उत्पादन क्षमता खत्म हो रही है। इससे उत्पादित अनाज के सेवन से बच्चों और मवेशियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के यूपी राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान रहमानखेडा लखनऊ के कृषि उप निदेशक डा. एचएन सिंह और राष्ट्रीय कृषि प्रशिक्षण प्रसार प्रबंधन संस्थान रहमानखेड़ा के सलाहकार डा. ओपी अग्निहोत्री ने बताया कि निदेशक डा. मुकेश गौतम की पहल पर जैविक खेती का प्रशिक्षण लिया जा रहा है। संभल जिले के कृषि अधिकारी संतोष कुमार सिंह और शरद कुमार सिंह  ने कहा कि 75 में से 70 जिलों में खेती किसानी चौपट हो रही है।


जमीन में नाइट्रोजन, पोटाश, फासफोरस की कमी हो गई है। इस मिट्टी में भविष्य में खेती करना संभव नहीं है।  जैविक  खेती से ही कृषि को बचाया जा सकता है। यहां मुरादाबाद, अमरोहा, बरेली, शाहजहांपुर के अधिकारी, ब्लाक तकनीकी प्रबंधक और सहायक प्रंबधक पहुंचे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जैविक खेती के गुर सीखकर उत्तर प्रदेश में भी जैविक खेती का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। प्रशिक्षण केंद्र के समन्वयक मनोहर अधिकारी और सुमन महान  द्वारा दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed