{"_id":"638b86fbaa766c030848c246","slug":"utsava-in-gd-birala-school-ranikhet-ranikhet-news-hld484059714","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: साहित्यिक, दृश्य, कला प्रदर्शन उत्सव में बच्चों ने दिखाई परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: साहित्यिक, दृश्य, कला प्रदर्शन उत्सव में बच्चों ने दिखाई परंपरा
विज्ञापन
जीडी बिरला स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र-छात्राएं। संवाद
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला स्थित जीडी बिरला मेमोरियल स्कूल में दो दिनी साहित्यिक, दृश्य और कला प्रदर्शन उत्सव-2022 ‘परंपरा’ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में माइम (मूक अभिनय) की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में क्षेत्र के 15 स्कूल भाग ले रहे हैं।
पहले दिन छात्र छात्राओं के बीच वाद विवाद, पेंटिंग, माइम सहित कई प्रतियोगिताएं हुई। बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कर्नल जीएस बिष्ट ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। परंपरा नाम से आयोजित उत्सव में बीट धमाका (ऑर्केस्ट्रा) पैनोरमा (प्रकृति परिदृश्य पेंटिंग) मोंटाज एक क्लिप लाइव कमेंट्री, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
स्कूल के वरिष्ठ प्रधानाचार्य मो. आसिम अली ने मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कर्नल जीएस बिष्ट का स्वागत किया। पूर्व प्रो. डॉ अनिल जोशी, वरिष्ठ रंगकर्मी कर्मी विमल सती, डॉ प्रोमिल पांडे, महाविद्यालय की डॉ निधि पांडे, शुचिष्मिता दत्ता, शीलू जोशी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वरिष्ठ प्रधानाचार्य मो. आसिम अली ने बताया कि बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ बौद्धिक विकास के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। परंपरा इसी दिशा में उठाया गया कदम है। वहां पर अशोक हॉल ग्रुप ऑफ हिल्स स्कूल के निदेशक पिंदरजीत सिंह चीमा, अशोक हॉल रेजीडेंशियल स्कूल मजखाली के प्रधानाचार्य हेमंत राय, आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग की प्राचार्या वंदना टम्टा और सुबुही अली थे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में ये स्कूल रहे शामिल
आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग, अशोक हॉल गर्ल्स रेजीडेंशियल स्कूल मजखाली, एलएसएस कोलकाता, बीजीएम कोलकाता, आईएमएसएस बसंत नगर, वीवीवी सेंडम, टीआईटी भिवानी, बीयरशिवा रानीखेत, कनौसा कॉन्वेंट रानीखेत, एपीएस रानीखेत, जेएनवी ताड़ीखेत, केपीएस एचपीएस ताड़ीखेत, केपीएस द्वाराहाट, जीडी गोयनका स्कूल।