{"_id":"57ec02584f1c1b6809574c62","slug":"utility-van-fell-into-the-ramganga-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटीलिटी वैन रामगंगा में गिरी, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटीलिटी वैन रामगंगा में गिरी, पांच घायल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 28 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
नदी में समाई वैन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को देर रात मासी से चौखुटिया की तरफ आ रही एक यूटीलीटी वैन झौ रौ मोड़ (गोलूगैर) के पास रामगंगा नदी में गिर गई। इसमें चालक सहित सवार पांचों लोग घायल हो गए जिनमें से गंभीर रूप से घायल को रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
तहसील से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को रात करीब साढ़े दस बजे यूटीलीटी वैन संख्या-यूपी 04सीए-6957 मासी से चौखुटिया की तरफ आते समय झौ रौ मोड़ के पास रामगंगा नदी में गिर गई। जिसमें चालक जितेंद्र सिंह (36) पुत्र जगदीश सिंह, आनंद सिंह (23) पुत्र दौलत सिंह, सलीम(28) पुत्र मुस्तीन, योगेश रावत (15) पुत्र हिम्मत सिंह, चंद्रप्रकाश (27) पुत्र भुवन चंद्र घायल हो गए। जिन्हे रात में ही सीएचसी चौखुटिया में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल आनंद सिंह को रेफर कर दिया गया है। सभी घायल मासी के बताए गए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले देर रात में दुर्घटना की सूचना मिलने पर पेशकार कौशिक बनौला, एसआई बीएस तित्याल, प्रशासनिक अधिकारी मोहम्मद इरफान आदि ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। इस कार्य में गांव के सुंदर सिंह और गोपाल सिंह आदि ने मदद की। बाद में एसडीएम हेमंत वर्मा भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन