फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   UTC Should Be under Government

परिवहन निगम का राजकीयकरण किया जाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
UTC Should Be under Government
नव निर्वाचित उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के पदाधिकारी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के हल्द्वानी में हुए सम्मेलन में भाग लेकर संघ के पदाधिकारी लौट आए हैं। सम्मेलन में उत्तराखंड में परिवहन नीति बनाए जाने, निगम में कार्यरत कर्मचारियों के सेवानिवृत, वीआरएस दिए जाने पर खाली पदों पर तत्काल नियुक्ति करने, निगम में कार्यरत संविदा, विशेष श्रेणी चालक, परिचालकों और कार्यशाला कार्मिकों को नियमित करने, परिवहन निगम का राजकीयकरण करने आदि प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि एसीपी का गलत निर्धारण किया गया है। सेवानिवृत और कार्यरत कर्मचारियों के वेतन से कटौती करने पर नाराजगी जताई। कार्यशालाओं में पार्ट की कमी बनी है। निगम कर्मचारियों को स्वीकृत 11 प्रतिशत डीए वेतन में न लगाने पर रोष जताया। दिवाली पूर्व नियमित कर्मचारियों, संविदा, विशेष श्रेणी चालक, परिचालक, कार्यशाला कार्मिकों को बोनस भुगतान करने की मांग की गई। सम्मेलन में मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मदन बिष्ट, शाखा मंत्री कौशल कुमार, गौरव साह, चतर सिंह, महेश शर्मा, भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष उमेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन

सहदेव प्रदेश अध्यक्ष, लीला कार्यकारी अध्यक्ष बनी
अल्मोड़ा। सम्मेलन में संघ प्रदेश कार्यकारणी के हुए चुनाव में मदन सिंह बिष्ट प्रदेश संरक्षक, सहदेव सिंह अध्यक्ष, लीला बोरा कार्यकारी अध्यक्ष, प्रेम दुम्का, विजय सिंह, दीपक साह उपाध्यक्ष, बालमुकुंद सुयाल महामंत्री, आशु उप महामंत्री, वीरेंद्र बिष्ट, सहेंद्र पाल सिंह, जय राम मंत्री, तारा जोशी कोषाध्यक्ष, बालकृष्ण संगठन मंत्री, नवीन सिंह, दीपक शर्मा कार्यालय सचिव, संजीव कुमार प्रचार मंत्री चुने गए। हेमराज बहुगुणा, संजय संतोष, विनोद कुमार, महेश जोशी, चंद्रशेखर पाठक, रंजीत कौर, मीना कोरंगा, अशोक राम, सीमा सिंह, कौशल कुमार कार्यकारणी सदस्य चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed