{"_id":"06799d5db76dac29f24c5dc6693f2a95","slug":"uppa-activists-shouted-slogans-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपपा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपपा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Tue, 12 May 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग और अल्मोड़ा जिला अस्पताल को पीपीपी मोड में देने के खिलाफ उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने स्वास्थ्य सेवाओं को पीपीपी मोड में देने को जनहित के खिलाफ बताया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम इला गिरि को सौंपा। इसके बाद प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए जिला अस्पताल पहुंचे और वहां भी सभा की।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि जनता लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने की मांग कर रही है लेकिन मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री जनता को गुमराह कर स्वास्थ्य सेवाओं को बाजार के हवाले करने पर तुले हैं। जनता के धन की लूट की जा रही है। अनेक ऐसी योजनाएं प्रचारित की जा रही हैं जिससे जनता की गाड़ी कमाई इन लोगों तक पहुंचे और मोटा कमीशन नौकरशाहों और राजनेताओं तक जाए। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना इसका उदाहरण है।
विज्ञापन
उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि स्वास्थ्य सेवाओं को पीपीपी मोड में देने से सरकार को रोका जाए। इस मामले में शामिल अधिकारियों और राजनेताओं की उच्चस्तरीय जांच हो। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर राज्य में एक जांच आयोग बनाकर जनता की रायशुमारी की जाए।
विज्ञापन
यदि पीपीपी मोड जरूरी हो गया है तो इसकी शुरुआत राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था की जानी चाहिए। इस मामले में सीएम, स्वास्थ्य मंत्री और अल्मोड़ा के विधायक से स्पष्टीकरण देने की मांग की गई। जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो उपपा जनता को साथ लेकर सरकार के खिलाफ संघर्ष शुरू करेगी।
प्रदर्शन और धरने में उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, आरडीएफ के जीवन चंद्र, उत्तराखंड छात्र संगठन के ललित मोहन बिष्ट, प्रेम आर्या, आनंदी वर्मा, आनंदी मनराल, लीला आर्या, राजू गिरि, मीना थापा, हेम पांडे, भावना मनकोटी, कमला दानू, हेमा अधिकारी, अनीता बाज, लीला आर्या, उर्बादत्त बहुगुणा, रेखा आर्या, रेखा धस्माना, दीपा आर्या, अनीता बजाज, कमला आर्या, हंसी आर्या, नंदी देवी, अजय तिवारी, जीसी जोशी, अनीता आदि शामिल थे।