फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Union Minister of State for Roads and Transport Tamta participated in Holi festival in Almora

अल्मोड़ा में होली उत्सव: लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में गूंजे पारंपरिक गीत, मंत्री टम्टा गीतों पर झूमे

Sun, 01 Mar 2026 07:01 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 01 Mar 2026 07:01 PM IST
सार

अल्मोड़ा में होली गायन पूरे शबाब पर है। हुक्का क्लब में आयोजित कार्यक्रम में महिला दल और कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने अबीर गुलाल लगाकर कलाकारों का स्वागत किया और होली गीतों पर जमकर नृत्य किया।

विज्ञापन
Union Minister of State for Roads and Transport Tamta participated in Holi festival in Almora
अल्मोड़ा में होली उत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा में होली गायन पूरे शबाब पर है। बच्चे से लेकर बूढ़े तक होली की मस्ती में झूम रहे हैं। पुरुषों और महिलाओं की टोलियां घर-घर जाकर होली गायन कर रही हैं। भाजपा नगर मंडल की ओर से रविवार को नगर के लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में आयोजित होली में होली गायकों ने गीत प्रस्तुत कर धमाल मचाया। लोहाघाट के महिला दल दमदार प्रस्तुति दी। विहान सांस्कृतिक कला केंद्र के कलाकारों ने फूलों की होली खेल कर धमाल मचाया।

विज्ञापन

 
केंद्रीय सड़क और परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कलाकारों का अबीर-गुलाल लगाकर स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और कलाकारों के साथ होली खेली। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर लाल कर किया। होली गीतों पर टम्टा खूब नाचे। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा के होली गायन की समृद्ध संस्कृति को जीवंत रखना हम सभी को दायित्व है। 
विज्ञापन


प्राचीन काल से ही कुमाऊं संस्कृत रूप से समृद्ध रहा है। चंपावत क्षेत्र को रंगीलो कुमूं नाम से जाना जाता है। उत्तराखंड के आर्थिक स्वावलंबन, कृषि, समाजिक एकता, पर्यावरण के साथ ही संस्कृति संवर्धन में महिलाओं की अग्रणीय भूमिका है। इस दौरान सतरंगी रंग बहार होली खेल रहे नंदलाल कोई लिए हाथ पिचकारी कोई लिए अबीर की थाली..., तुम सिद्धि करो महाराज होलिन के दिन में...,  केसरी रंग डालो भिजावन को सांवरी रंग डालो भिजावन को... समेत कई होली का गायन किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने सभी का स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने खड़ी होली की प्रस्तुति से जमाया रंग
लोहाघाट के झूमा धूरी पाटन पाटनी होली रंग महोत्सव की महिला कलाकारों ने परंपरागत खड़ी होली गायन की शानदार प्रस्तुति दी। ढोल-मंजीरे की थाप पर होलियारों ने गायन और नृत्य से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस दल में 35 महिला कलाकार और पांच पुरुष होल्यार शामिल थे। 

संस्था अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया नशाखोरी और अन्य कारणों के चलते करीब दो दशक पहले चंपावत जिले की होली विलुप्ति के कगार पर पहुंच गई थी। संस्कृति बचाने को महिलाओं ने कमान संभाली। वर्तमान में लोहाघाट और आसपास के इलाकों में पुरुष और महिला टोलियां बगैर किसी भय के होली की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।


इन्होंने खेली होली
कार्यक्रम में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान, मेयर अजय वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, ललित लटवाल, राजा अली अंसारी,  कैलाश गुरुरानी, बिट्टू कर्नाटक, मनोज सनवाल, पूनम पालीवाल, किरन पंत, मनीष जोशी, दर्शन रावत आदि ने खूब रंग उड़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed