फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Union Minister Ajay Tamta of State along with NH and THDC officials inspected Qarab Almora

Almora News: अफसरों के साथ मंत्री ने किया किया क्वारब का निरीक्षण, कहा- दो दिन में तात्कालिक समाधान

Mon, 14 Oct 2024 12:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 14 Oct 2024 12:37 PM IST
सार

हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे पर डेंजर जाेन बने क्वारब का रविवार को केंद्रीय सड़क व परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने एनएच और टीएचडीसी के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Union Minister Ajay Tamta of State along with NH and THDC officials inspected Qarab Almora
अफसरों के साथ मंत्री ने किया किया क्वारब का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे पर डेंजर जाेन बने क्वारब का रविवार को केंद्रीय सड़क व परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने एनएच और टीएचडीसी के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को आश्वस्त किया कि क्वारब के पास पैदा हुई दिक्कत का तात्कालिक समाधान तो दो दिन में कर लिया जाएगा लेकिन स्थायी समाधान के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा ने अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर उन्हें इस समस्या का तात्कालिक समाधान ढूंढने के निर्देश दिए। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि आए दिन दरक रही पहाड़ी के कारण जहां इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह जोखिम भरी हो गई है। वहीं यहां लग रहे जाम के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने निर्देश दिए कि क्वारब के पास चौबीस घंटे जेसीबी मशीन लगाई जाए। साथ ही वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया जाए ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


टम्टा ने कहा कि यह मार्ग कुमाऊं के तीन जिलों की लाइफलाइन है। इसलिए इस समस्या का निस्तारण करने के लिए दरक रही पहाड़ी का भूगर्भीय सर्वे कराया जाए। साथ ही वैली ब्रिज बनाकर वैकल्पिक मार्ग भी तैयार किया जाए। डीएम आलोक कुमार पांडे ने बताया कि इस मार्ग पर आ रही समस्या के समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने टीएचडीसी के अधिकारियों से पिछले सप्ताह किए गए निरीक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की और इसके ट्रीटमेंट और स्थाई समाधान के लिए डीपीआर बनाने की बात भी कही। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षेत्रीय अधिकारी डीके शर्मा, मुख्य अभियंता एनएच दयानंद, अधीक्षण अभियंता एनएच अनिल पांगती, भूवैज्ञानिक कैलाश चंद उनियाल, उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा, ईई एनएच महेंद्र कुमार समेत अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान भी गिरता रहा मलबा
रविवार को जब केंद्रीय राज्यमंत्री, एनएच और टीएचडीसी के अधिकारियों के साथ यहां निरीक्षण के लिए पहुंचे तो उस दौरान भी कई बार दरक रही पहाड़ी से मलबा और बोल्डर मुख्य मार्ग पर गिरते रहे। क्वारब में निरीक्षण के दौरान पहले से ही वाहनों की काफी भीड़ थी।

कैंची धाम बाईपास के लिए सीएम ने दी वन अधिकार क्लीयरेंस की अनुमति
केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने अधिकारियों के साथ कैंचीधाम के पास बनने वाले बाईपास मार्ग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भवाली सेनेटोरियम से लेकर रातीघाट तक यह मार्ग बनना है। इसका कुछ हिस्सा वन विभाग के अंतर्गत आता है। इसकी जमीन की क्लीयरेंस के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रस्ताव को अनुमति दे दी है। इस बाईपास के लिए राजस्व की जमीन पर काम भी शुरु हो गया है जल्दी ही काम में और ज्यादा तेजी लाई जाएगी।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed