फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uniform environment will Almora friends

अल्मोड़ा के पर्यावरण मित्रों को मिलेगी वर्दी

Mon, 12 Sep 2016 11:30 PM IST
almora
almora Updated Mon, 12 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन

नगर की सफाई व्यवस्था देखने वाले 142 पर्यावरण मित्रों (सफाई कर्मचारियों) को अब जिला प्रशासन ने वर्दी मुहैया करा दी है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि बीते 10 सितंबर को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खूंट में 10 पर्यावरण मित्रों को वर्दी वितरित करके इसकी शुरुआत की थी। 

विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और नगर पालिका द्वारा पिछले दिनों चलाए गए विशेष सफाई अभियान के तहत इन चयनित पर्यावरण मित्रों ने अहम भूमिका निभाई थी। जिसके बाद अन्य 142 पर्यावरण मित्रों के लिए भी वर्दी तैयार की गई है। पिछले दिनों जिलाधिकारी ने नगर भ्रमण के दौरान निर्धन परिवार के छोटे बच्चे जो स्कूल न जाकर भिक्षावृत्ति कर रहे थे, मुख्य शिक्षा अधिकारी को ऐसे बच्चों को चिन्हित कर तुरंत स्कूल में दाखिल कराने के निर्देश दिए थे। 10 सितंबर को खूंट में पंत जयंती कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत और विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी जिलाधिकारी के प्रयासों की सराहना की थी। 
विज्ञापन


 इधर सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष एके सिकंदर पवार ने जिला प्रशासन के इन प्रयासों की सराहना करते हुए आयोग द्वारा भी अन्य जिलों में इस तरह के प्रयास करने की बात कही। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने भी इस तरह के प्रयासों को आगे बढ़ाने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed