{"_id":"5d7005978ebc3e0178340568","slug":"uncover-god-almora-news-hld355477175","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोल दे माता खोल दे भवानी ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोल दे माता खोल दे भवानी ...
विज्ञापन
एडम्स मैदान अल्मोड़़ा के नंदादेवी मेले में नृत्य की पेश करते कलाकार।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोल दे माअल्मोड़ा। शहर में प्रसिद्ध नंदादेवी महोत्सव में जारी है। सायं के समय भक्तों का दल कदली वृक्षों को निमंत्रण देने के लिए नंदादेवी मंदिर परिसर के लक्ष्मेश्वर रवाना हुआ। उधर एडम्स मैदान में देर रात तक रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने नृत्य, छपेली, झोड़े, जागर और बगवाल की शानदार प्रस्तुति दी।
बुधवार को मंदिर परिसर में कलाकारों ने छोलिया नृत्य पेश किया। धौलछीना से आए लोक कलाकार संतराम और आनंदी देवी ने कुमाउंनी गीत गाए। मंदिर परिसर में महिलाओं ने खोल दे माता खोल दे भवानी, धार में देवी को थाना... झोड़ा गाया। शाम के समय मंदिर परिसर से विधि विधान के साथ भक्तों का दल मां नंदा-सुनंदा के जयकारे लगाते हुए लक्ष्मेश्वर रवाना हुआ। दल के आगे आगे छोलिया नृतक दल चल रहा था। लक्ष्मेश्वर पहुंचकर कदली वृक्षों की पूजा अर्चना कर मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति निर्माण के लिए आमंत्रण दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह कदली वृक्षों को शोभायात्रा के साथ मंदिर परिसर लाया जाएगा। इसके बाद मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण होगा। भक्तों के दल पुजारी हरीश जोशी, धन सिंह मेहता, हरीश बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, दिशांक वर्मा, हरीश बिष्ट, अनुज साह, कुलदीप मेर आदि शामिल थे।
उधर, मंगलवार देर रात तक एडम्स मैदान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। विहान सांस्कृतिक समिति के कलाकारों ने छपेली, बगवाल नृत्य पेश किया। सोमनाथ सांस्कृतिक समिति सोमेश्वर के कलाकारों ने झोड़े, जागर और गीत की प्रस्तुति दी। इससे पूर्व रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह ने एडम्स मैदान में कक्ष के निर्माण की घोषणा की गई। इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, मनोज सनवाल, तारा चंद्र जोशी आदि थे।
विज्ञापन
--
प्रतियोगिताओं में हीरा, किरन और चंद्रा प्रथम
अल्मोड़ा। नंदादेवी महोत्सव के तहत नंदादेवी मैदान में प्रतियोगिताएं हुई। भल इज प्रतियोगिता में हीरा कनवाल, नमिता पाठक, गंगा जोशी पहले तीन स्थानों पर रही। कविता जोशी, दीक्षा जोशी को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक चंद्र दत्त तिवारी और गीता महरा थे। कुर्सी दौड़ में किरन पंत, हेमा सुप्याल, आशा बिष्ट ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। गुब्बारा फुलाओ प्रतियोगिता में चंद्रा टम्टा प्रथम, कविता पांडे द्वितीय, कंचन ने तृतीय स्थान पाया।
--
नंदादेेवी महोत्सव में आज
सुबह 5:30 बजे: विधि विधान के साथ कदली वृक्षों को मंदिर परिसर लाया जाएगा।
11 बजे: कदली वृक्षों का पूजन।
11 बजे : झोड़ा प्रस्तुति।
12:30 बजे: कदली वृक्षों से मूर्ति निर्माण।
सायं पांच: बजे महिला कवि सम्मेलन।
रात्रि आठ बजे: मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा।