{"_id":"64c018b8f4494df46a0ba8b4","slug":"uncontrolled-car-fell-into-river-teacher-injured-almora-news-c-232-1-alm1001-1041-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अनियंत्रित कार नदी में गिरी, शिक्षक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अनियंत्रित कार नदी में गिरी, शिक्षक घायल
Wed, 26 Jul 2023 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
बाड़ेछीना-सेराघाट मार्ग के पास नदी में गिरी कार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलछीना (अलमोड़ा)। बाड़ेछीना-सेराघाट सड़क पर मंगलवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गई। इस घटना में गंभीर रूप से घायल कार चालक शिक्षक को पीएचसी सेराघाट में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।
मंगलवार को प्राइमरी स्कूल घुन्योली में तैनात शिक्षक जगदीश प्रसाद आगरी अपनी कार से छुट्टी के बाद घर फड़ियाली गणाई गंगोली लौट रहे थे। मंगलता देवी मंदिर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर 80 मीटर नीचे जैगन नदी में गिर गई। संयोग से वह कार से छिटककर झाड़ियों में अटक गए, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि इस घटना में उन्हें गंभीर चोट आई।
स्थानीय लोगों ने उन्हें झाड़ियों से निकालकर पीएचसी सेराघाट पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि उनकी हालत ठीक है।