फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Unconscious thief, broken lock shop

बेखौफ चोर, दोबारा तोड़ डाला दुकान का ताला

Tue, 18 Apr 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 18 Apr 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चोरों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। बवाण गांव में चोरों ने सप्ताहभर के भीतर एक दुकान के ताले दो बार तोड़कर पांच हजार की नगदी और दस हजार रुपये का सामान चुरा लिया। सोमेश्वर क्षेत्र में पूर्व में हुई चोरियों का भी पुलिस अब तक पर्दाफाश नहीं कर सकी है। सोमेश्वर-बग्वालीपोखर मार्ग में बवाण गांव में नंदाबल्लभ की किराए पर परचून की दुकान है। 10 अप्रैल की रात चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये से अधिक की नगदी चुरा ली थी। इसकी सूचना उन्होंने सोमेश्वर थाना पुलिस को दी थी, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन


चारों ने पुन: सोमवार रात उनकी दुकान का दोबारा ताला तोड़कर करीब दस हजार मूल्य का सामान साफ कर दिया। नंदा बल्लभ ने थाने में तहरीर देकर चोरों का सुराग लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

इधर सोमेश्वर तहसील क्षेत्र में पिछले छह माह में करीब आधा दर्जन चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस चोरों पर अंकुश लगाने पर अब तक नाकाम ही साबित हुई है। वहीं चोरियों का भी खुलासा नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed