फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Unclaimed cattle will be seized and sent to Bajpur Gau Sadan

लावारिस पशु पकड़कर बाजपुर गौ सदन भेजे जाएंगे

Thu, 04 May 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा Updated Thu, 04 May 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन

नगर में लावारिस घूमने वाले पशुओं को हटाने के लिए प्रशासन ने दो दिन बाद अभियान चलाने का निर्णय लिया है। ऐसे पशुओं को प्रशासन द्वारा बाजपुर स्थित पशु सदन भेजा जाएगा। बाजपुर भेजे जाने के बाद पशु स्वामियों को अपने पशुओं को वापस मंगाना काफी महंगा साबित होगा। प्रशासन ने लोगों से किसी प्रकार की दिक्कत से बचने के लिए अपने पशुओं को बांधकर रखने को कहा है। 

विज्ञापन


   मालूम हो कि नगर में काफी समय से लावारिस पशुओं का आतंक बना हुआ है। मालरोड समेत बाजार और गलियों में पशुओं के घूमने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। कई बार बीच सड़क या बाजार में खड़े पशु लोगों पर भी हमला कर देते हैं। लोगों का कहना है कि कई लोग बाहरी इलाकों से भी कुछ सांड़ और अन्य पशुओं को यहां छोड़ गए हैं। कई स्थानीय लोग भी अपने पालतू पशुओं को बाजार और सड़कों में छोड़ देते हैं। प्रशासन ने इस समस्या से निपटने के लिए लावारिस पशुओं को शहर से हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


एसडीएम विवेक राय ने बताया कि नगर में घूमने वाले पशुओं को वाहनों के जरिए बाजपुर स्थित पशु सदन में भेजा जाएगा। उन्होंने पशु स्वामियों से अपने पशुओं को खुला नहीं छोड़ने को कहा है। उन्होंने बताया कि एक बार पशु पकड़ने और उसे बाजपुर स्थित पशु सदन भेजने के बाद पशु स्वामियों को अपने जानवर वापस पाने में काफी दिक्कतें आएंगी। क्योंकि पशु स्वामी को अपने पशु खुद वहां से लाने होंगे और साथ ही जितने दिन पशु गौ सदन रहेंगे उनके रहने और चारा आदि का खर्चा भी पशु स्वामी को ही देना होगा। उन्होंने लोगों से अपने पशुओं को बांधकर रखने को कहा है। एसडीएम ने बताया कि यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed