फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Unannounced power cuts in Masi area upset people, prompting protests

Almora News: मासी क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान, आंदोलन की चेतावनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Unannounced power cuts in Masi area upset people, prompting protests
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मासी क्षेत्र में पिछले एक माह से जारी अघोषित बिजली कटौती लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। बार-बार बिजली गुल होने से क्षेत्र के ग्रामीणों, व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गर्मी और उमस के बीच अनियमित विद्युत आपूर्ति से लोगों में ऊर्जा निगम के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन और रात में कई बार बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे घरेलू कार्य प्रभावित होने के साथ ही पेयजल योजनाओं के संचालन में भी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

वहीं इन दिनों गर्मी की छुट्टियों में घर आए प्रवासी भी बिजली की समस्या से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद गांव पहुंचे प्रवासियों को भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि समस्या को लेकर कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। उनका कहना है कि अधिकारी न तो समस्या के कारण स्पष्ट कर रहे हैं और न ही समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल दिखाई दे रही हैं।
लालूरी के ग्राम प्रधान विपिन शर्मा ने कहा कि विगत कई दिनों से चरमराई विद्युत व्यवस्था से ग्रामीण आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि यदि शीघ्र ही बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं की गई तो ग्रामीणों के साथ आंदोलन किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी ऊर्जा निगम की होगी।

-
विद्युत कटौती की शिकायत मेरे संज्ञान में है। जालली उपकेंद्र में मरम्मत कार्य होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। शीघ्र ही विद्युत व्यवस्था सुचारू किए जाने का प्रयास जारी है।
तुषार चौहान, एस डी ओ विद्युत विभाग भिकियासैंण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed