अल्मोड़ा। उल्का देवी क्रिकेट क्लब अनरियाकोट की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का आखिरी मैच खिरोली की टीम के नाम रहा। गुना की टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि भाजपा नेता पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुभाष पांडे ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार बांटे।
पहले खेलते हुए खिरोली की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 140 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुना की टीम मात्र 35 रन पर ही सिमट गई। एकतरफा मुकाबले में खिरोली की टीम ने 105 रन से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच हरेंद्र नेगी और मैन ऑफ द सीरीज नन्नू बिष्ट रहे। प्रतियोगिता में कुल 29 टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम को ट्रॉफी और 21 हजार रुपये, उपविजेता टीम को ट्रॉफी और दस हजार रुपये दिए गए। आयोजक ग्राम प्रधान देवेंद्र रावत, दीवान गौनी, नंदन रावत आदि थे।