फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ukrand landed roads for non-permanent permanent capital

गैरसैंण स्थायी राजधानी के लिए उक्रांद उतरा सड़कों पर

Sat, 27 Jan 2018 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो  रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 27 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ukrand landed roads for non-permanent permanent capital
द्वाराहाट में धरना देते उक्रांद कार्यकर्ता अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
गैरसैंण को प्रदेश की स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर उक्रांद सड़कों पर उतर गया है। द्वाराहाट में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर राज्य आंदोलन की याद को ताजा कर दिया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने भाजपा और कांग्रेस की नीतियों को जमकर कोसा। कहा कि दोनों दलों ने इस मुद्दे पर जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। उन्होंने गैरसैंण स्थायी राजधानी को लेकर जनता से भी उक्रांद को सहयोग करने की अपील की। 
विज्ञापन


बोल पहाड़ी हल्ला बोल, गैरसैंण अब दूर नहीं नारे के साथ उक्रांद कार्यकर्ताओं ने राजधानी को लेकर विशाल प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने दूनागिरि रोड से जुलूस निकाला और मुख्य चौराहे पर सभा की। कार्यकर्ताओं के हाथों में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और जन नेता स्व. बिपिन त्रिपाठी के पोस्टर भी थे। कहा कि सरकारों ने बारी-बारी से प्रदेश की जनता को छला है।
विज्ञापन


उक्रांद अब इस मुद्दे को लेकर निर्णायक संघर्ष करेगा। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी भाजपा कांग्रेस की नीतियों पर जमकर बिफरे। उन्होंने कहा कि राज्य बने 17 साल हो गए हैं, लेकिन आज तक राज्य की स्थायी राजधानी तय नहीं की गई है, जबकि राज्य निर्माण के दौरान आंदोलनकारियों की भावनाएं गैरसैंण से जुड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की अंतरिम सरकार ने देहरादून को स्थायी राजधानी बनाया, उसके बाद आई कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को लेकर जमकर राजनीतिक रोटियां सेंकी। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने भराड़ीसैंण में विधानसभा भवनों का निर्माण तो कराया, लेकिन स्थायी राजधानी के मसले को टालती रही।

वहां मात्र कुछ सत्र आयोजित कर जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि उक्रांद गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाकर ही दम लेगा, इसके लिए जनता को भी दल का सहयोग करना होगा। जिलाध्यक्ष गजेंद्र नेगी ने भी भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। कहा कि 10 फरवरी को चौखुटिया में पार्टी द्वारा स्थायी राजधानी को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।


सभा को ब्लॉक अध्यक्ष आनंद, विपिन पंत, लाल सिंह बिष्ट, हिम्मत सिंह आदि ने संबोधित किया। संपूर्ण कार्यक्रम में अर्जुन खंपा, गोविंद अधिकारी, हेम रौतेला, लक्की चौधरी, हिम्मत चौधरी, चंद्र मोहन, कृष्णानंद, महेशानंद, आनंद किरौला, श्याम सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed