{"_id":"576834914f1c1b1d48b481f9","slug":"ukrand-block-president-said-warning-of-self-immolation","type":"story","status":"publish","title_hn":"उक्रांद ब्लॉक अध्यक्ष ने दी आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उक्रांद ब्लॉक अध्यक्ष ने दी आत्मदाह की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उक्रांद ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश रौतेला ने 23 जून को चौखुटिया में प्रस्तावित सीएम की सभा में गैरसैंण स्थायी राजधानी की घोषणा नहीं होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि पहाड़ की अवधारणा को लेकर पृथक राज्य का निर्माण हुआ था।
विज्ञापन
उक्रांद ने राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी से सत्तासीन होकर राज्य को गर्त में धकेल दिया। दोनों दलों ने अभी तक पहाड़ के साथ न्याय नहीं किया है। पहाड़ के गांव-गांव में शराब के प्रचलन को बढ़ावा देकर पहाड़ की जवानी को खत्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने के लिए एक और बड़े जन आंदोलन की जरूरत है। इसके लिए पहल वह शुरू करेंगे। उन्होंने जिलाधिकारी को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन