फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   UKD's 41st Foundation Day celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाया यूकेडी का 41 वां स्थापना दिवस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
UKD's 41st Foundation Day celebrated with great pomp
अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल की जिला इकाई ने शनिवार को पार्टी का 41वां स्थापना दिवस उल्लास के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने संगठन के माध्यम से उत्तराखंड को अलग प्रदेश बनाने के लिए किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर भी उन्हें याद किया।
विज्ञापन

यूकेडी के 41वें स्थापना दिवस के मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा कि वैसे तो उत्तर प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र को अलग कर प्रशासनिक इकाई बनाने की मांग आजादी के पहले से ही होती रही थी। आजादी के बाद विभिन्न दलों के लोग तमाम मंचों से पर्वतीय क्षेत्र की उपेक्षा का मुद्दा उठाते रहे और पर्वतीय क्षेत्र को पृथक राज्य बनाने की मांग करते रहे।
विज्ञापन

राजनीति के चलते यह मांग जोर नहीं पकड़ पाई। राज्य के लिए गंभीर सोच रखने वाले बुद्धिजीवियों ने 24 से 25 जुलाई 1979 को मसूरी मे एक सम्मेलन किया। जिसमें राज्य के लिए संघर्ष करने वाले संगठन की आवश्यकता को महसूस करते हुए एक राजनीतिक दल के गठन का निर्णय लिया। तब अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर महान वैज्ञानिक कुमाऊं विश्वविद्यायल के पूर्व कुलपति डॉ. डीडी पंत की अध्यक्षता में यूकेडी का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दल ने लगातार सड़क से लेकर सदन तक राज्य के लिए संघर्ष किया। परिणामस्वरूप 9 नवम्बर 2000 को उत्तराखंड राज्य की स्थापना हुई। कहा कि राज्य बनने के बाद अब भी प्रदेश का पूरी तरह से विकास नहीं हो पाया है। जिसके चलते कार्यकर्ता पूरे मनोयेग के साथ जुटे हुए हैं। इस दौरान अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर उनके चित्र का माल्यार्पण किया गया।

शहादत को याद करते हुए उनसे प्रेरणा लेकर राज्य के विकास के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, गोपाल मेहत, दिनेश जोशी, मुकेश सिंह, उदय महरा, सोनू बिष्ट, गगन पंत, चंपा कनवाल, रश्मि देवड़ी, चंद्रा मटियानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed