फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   UKD Leader Airy Addresed Press Confernce

राज्य की मूल अवधारणा धरातल पर नहीं उतरीः ऐरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
UKD Leader Airy Addresed Press Confernce
अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता करते उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी और - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि राज्य की मूलभूत अवधारणा अब तक धरातल पर नहीं उतरी है। अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्थायी राजधानी, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, रोजगार, भू कानून के सवाल के मुद्दे आज भी हल नहीं हो पाए। उत्तराखंड की डेढ़ लाख करोड़ की परिसंपत्तियों पर उत्तरप्रदेश का कब्जा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता परिवर्तन चाहती है। चुनाव में जनता उत्तराखंड क्रांति दल को सहयोग देगी। यूकेडी प्रदेश की 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगा जबकि लालकुआं और रामनगर सीट पर प्रत्याशियों को समर्थन दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि उक्रांद 35 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। ऐरी से स्वयं चुनाव लड़ने के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का कार्य कर रहे हैं। वहां पर पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष किशन मेहता, जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद जोशी, महामंत्री दिनेश जोशी, गिरीश गोस्वामी, रजत बगड़वाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed