फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ukd against dda

विकास प्राधिकरण के खिलाफ उक्रांद ने फिर भरी हुंकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
ukd against dda
कफड़ा में उक्रांद की बैठक में भाग लेते कार्यकर्ता। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उक्रांद ब्लॉक इकाई की कफड़ा में हुई बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर एकजुट होने का आह्वान किया गया। बैठक में विकास प्राधिकरण को भंग करने की मांग उठी। भाजपा और कांग्रेस सरकारों की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा किया गया। कहा कि बारी-बारी से दोनों दलों ने जमकर लूट खसोट मचाई और प्रदेश के युवाओं को नशे के गर्त में धकेलने का काम किया गया। इस दौरान इंद्रमणि बडोनी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि सरकार के पास राजस्व बढ़ाने के कोई संसाधन नहीं हैं। गांव-गांव तक शराब पहुंचाकर युवाओं को नशे के गर्त में धकेला जा रहा है। इससे पहले कांग्रेस सरकार ने भी यही कार्य किए। राज्य बनने के 19 साल बाद भी स्थायी राजधानी नहीं बनाई गई।
विज्ञापन

बाद में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर प्रदेश में लागू जिला विकास प्राधिकरण को भंग करने, राजकीय अस्पताल कफड़ा को व्यवस्थित करते हुए वहां डॉक्टरों और स्टाफ की नियुक्ति करने, कफड़ा क्षेत्र के एकमात्र जीजीआईसी उभ्याड़ी में इंटर की कक्षाएं संचालित करने, तल्ली मिरई के तोक बैडीकोट के लिए छबीसा मोटर मार्ग से लिंक मार्ग को स्वीकृति देने, कफड़ा, उभ्याड़ी, नौगांव, कुमाल्टा आदि गांवों की पेयजल समस्या के निराकरण के लिए नई योजना को मंजूरी देने, मासर के तोक सोनी में स्वीकृत मोटर मार्ग का कार्य शुरू करने की मांग की गई। बैठक में गोपाल सिंह, पीतांबर भट्ट, ललित किरौला, हर सिंह, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed