{"_id":"6a6f8511f8d79de68208878b","slug":"ukad-workers-protest-against-bjp-mla-burn-effigy-almora-news-c-232-1-alm1019-146870-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: भाजपा विधायक के खिलाफ उक्रांद कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: भाजपा विधायक के खिलाफ उक्रांद कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुतला जलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। भाजपा विधायक महेश जीना की ओर से विगत दिनों उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं के साथ कथित बदसलूकी और अमर्यादित भाषा के प्रयोग का विरोध तेज होने लगा है। भिकियासैंण के जैनल में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विधायक का पुतला जलाया।
उक्रांद नेता प्रताप सिंह बसनाल ने कहा कि सल्ट वीरों की भूमि है और यहां किसी की दादागिरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने सम्मान, स्वाभिमान और जनहित के मुद्दों पर हमेशा मजबूती से खड़ा रहेगा। कार्यकर्ताओं ने संबंधित मामले में सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करने की मांग करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई गईं तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष जगदीश रौतेला, ब्लाक अध्यक्ष रविन्द्र नेगी, दीपक भाकुनी, वीरेंद्र बंगारी , भूपी मनराल , मनोज नेगी, नरेन्द्र सिंह , महिला ब्लाक अध्यक्ष माया नेगी आदि मौजूद रहे।