फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Udham Singh Nagar winner in divisional level volleyball competition

Almora News: मंडल स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर विजेता

Tue, 12 Mar 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 12 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Udham Singh Nagar winner in divisional level volleyball competition
अल्मोड़ा। स्पेशल कंपोनेेंट के तहत अनुसूचित जाति के बालकों की ओपन वर्ग की मंडल स्तरीय दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ऊधमसिंह नगर ने जीत लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दूसरे दिन एसएसजे परिसर के जंतु विज्ञान स्थित मैदान में हुई प्रतियोगिता में सेमीफाइनल का पहला मैच चंपावत और बागेश्वर के बीच खेला गया।इसमें चंपावत ने 25-18, 24-26, 25-16 से मैच जीता। सेमीफाइनल के दूसरा मुकाबला ऊधमसिंह और अल्मोड़ा के बीच हुआ। इसमें ऊधमसिंह नगर ने अल्मोड़ा को 25-22, 25-22 से पराजित किया। फाइनल मुकाबला ऊधमसिंह नगर और चंपावत के बीच खेला गया। ऊधमसिंह नगर ने चंपावत को 25-19, 25-22 से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष एसके टम्टा, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल, हरीश कनवाल ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed