{"_id":"6a3a8c3e3c5d9cd2440957a0","slug":"two-youths-died-after-their-car-fell-into-a-ditch-in-almora-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: देर रात 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत; सुबह ग्रामीणों ने देखा मंजर, उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: देर रात 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत; सुबह ग्रामीणों ने देखा मंजर, उड़े होश
Tue, 23 Jun 2026 07:35 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: Heera
Updated Tue, 23 Jun 2026 07:35 PM IST
सार
तितालीखेत क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। देर रात अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रानीखेत तहसील के दूरस्थ तितालीखेत क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। देर रात अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह ग्रामीणों की नज़र क्षतिग्रस्त वाहन पर पड़ी, जिसके बाद दुर्घटना का खुलासा हुआ। बिनसर क्षेत्र में सौनी से करीब पांच किलोमीटर दूर तितालीखेत-चमड़खान मोटर मार्ग पर यह हादसा हुआ। ग्रामीणों सड़क किनारे डिवाइडर टूटा देखा तो नीचे करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में इंडीवर कार संख्या सीएच 01 सीबी 5868) क्षतिग्रस्त अवस्था में दिखाई दी। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार दुर्घटना सोमवार देर रात हुई प्रतीत होती है।
विज्ञापन
मृतकों में एक की पहचान हल्द्वानी के बिठोरिया नंबर-एक निवासी जीवन जोशी (36) पुत्र पूरन चंद्र जोशी के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की शिनाख्त समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय रानीखेत भेज दिया है। एसआई कैलाश चंद्र ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा उनके पहुंचने के बाद दूसरे मृतक की पहचान होने की संभावना है।
विज्ञापन
प्रथम दृष्टया मामला वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने का प्रतीत हो रहा है। प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। - राजेंद्र अधिकारी, नायब तहसीलदार रानीखेत